नालियां नहीं हो रहीं साफ, शाहदरा नाला चोक होने से रोड पर भरा गंदा पानी

शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अफसर नहीं दे रहे हैं ध्यान मछरों के प्रकोप से लोग परेशान जागरण आपके द्वार में लोगों समस्याओं से कराया अवगत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:09 PM (IST)
नालियां नहीं हो रहीं साफ, शाहदरा नाला चोक होने से रोड पर भरा गंदा पानी
नालियां नहीं हो रहीं साफ, शाहदरा नाला चोक होने से रोड पर भरा गंदा पानी

आगरा,जागरण संवाददाता। न कार्रवाई का डर और न ही नियमों की कोई परवाह। इस साल शाहदरा नाला कागजों में साफ हुआ है। बिना बारिश के नाला चोक हो गया है। इससे रोड और गलियों में गंदा पानी भर गया है। वहीं नालियों की ठीक से सफाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन माह से फागिग और सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। बुधवार को जागरण आपके द्वार का आयोजन वार्ड 55 के शाहदरा, दुर्गा नगर और नगला बिहारी क्षेत्र में किया गया। लोगों ने ठीक से सफाई न होने और आए दिन जलापूर्ति ठप रहने की शिकायतें कीं। क्षेत्रीय लोगों ने निगम के अफसरों पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बंद पड़ी हैं 17 स्ट्रीट लाइट : शाहदरा, दुर्गा नगर और नगला बिहारी क्षेत्र में 17 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। क्षेत्रीय निवास बलवीर सिंह ने बताया कि लाइटों की मरम्मत के लिए तीन शिकायतें की जा चुकी हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नौ हैंडपंप पड़े हैं खराब : तीनों क्षेत्रों में नौ हैंडपंप खराब पड़े हैं। इन्हें छह माह से लेकर दो साल तक हो चुके हैं। डेंगू से किशोर की हो चुकी है मौत : नगला बिहारी में 16 वर्षीय किशोर की डेंगू से मौत हो चुकी है। किशोर की मौत के बाद नगर निगम के अफसरों की नींद टूटी थी। दो दिन तक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

शाहदरा नाला चोक पड़ा हुआ है। रोड पर गंदा पानी भरा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला सफाई की दो बार शिकायत की जा चुकी है।

बृज किशोर, क्षेत्रीय निवासी सालों से हम यहां पर नरक में रहने को मजबूर हैं। न तो पार्षद और न ही सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा एक बार भी क्षेत्र का भ्रमण किया गया है।

ओमी कुमार, क्षेत्रीय निवासी

दो माह से क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और फागिग नहीं हुई है। सेनेटरी इंस्पेक्टर से इसकी तीन बार शिकायत की जा चुकी है।

महिपाल, क्षेत्रीय निवासी

क्षेत्र में आए दिन जलापूर्ति ठप रहती है। शिकायतों के बाद जल संस्थान की टीम टैंकरों से पानी की आपूर्ति करती है।

अनुज कुमार, क्षेत्रीय निवासी

नहीं उठा फोन : वार्ड 55 में न ठीक से सफाई हो रही है और न ही फागिग। इन समस्याओं को लेकर पार्षद मीना सिंह को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

शाहदरा नाला चोक होने की शिकायत मिली हैं। इसकी सफाई के आदेश दिए गए हैं।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी