Radha swami Satsang Sabha: आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष डा. विजय प्रकाश का निधन

छह माह पहले चुने गए थे सत्संग सभा के अध्यक्ष। पिछले साल 10 नवंबर को सत्संग सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रशांत का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ही डा. विजय प्रकाश को सभा का अध्यक्ष चुना गया था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:21 PM (IST)
Radha swami Satsang Sabha: आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष डा. विजय प्रकाश का निधन
राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार का निधन हो गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार का बुधवार को निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से सत्संगियों में शोक की लहर है। दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें छह माह पहले ही सत्संग सभा का अध्यक्ष चुना गया था।

राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष डा. विजय कुमार तीन दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार दोपहर ढाई बजे उन्होंने प्रेमनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वो 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से सत्संग सभा से जुडे़ अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम साढे़ चार बजे दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। डा. विजय कुमार ने एयर इंडिया में चीफ मेडिकल आफिसर के पद पर अपनी सेवा दी थीं। बता दें कि पिछले साल 10 नवंबर को सत्संग सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रशांत का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ही डा. विजय प्रकाश को सभा का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें अध्यक्ष पद संभाले छह माह ही हुए थे। छह माह में सत्संग सभा के दो अध्यक्ष का निधन हो गया है। दयालबाग के मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि सभा के अध्यक्ष डा. विजय कुमार का दोपहर ढाई बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दयालबाग के श्मशान घाट पर किया गया। 

chat bot
आपका साथी