तोगड़िया बोले, भाजपा और संघ नहीं चाहते थे अयोध्या में बने राम मंदिर

- अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. तोगड़िया ने कहा तब मैं भी था बहकावे में, ¨हदुओं की सरकार बनी तो दूसरे दिन से अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू, सेक्शन 35 ए होगा समाप्त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:30 AM (IST)
तोगड़िया बोले, भाजपा और संघ नहीं चाहते थे अयोध्या में बने राम मंदिर
तोगड़िया बोले, भाजपा और संघ नहीं चाहते थे अयोध्या में बने राम मंदिर

जागरण संवाददाता, आगरा: अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भाजपा और संघ की कभी इच्छा ही नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ-साथ मैं भी बहकावे में आ गया था।

शुक्रवार को शमसाबाद रोड स्थित श्रीराम चंद्र फार्म पर आयोजित सर्व समाज की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि मंदिर के लिए फिलहाल कानून नहीं बनेगा। संघ के सुरेश जोशी ने भी 2025 तक की तारीख डाल दी है। पंचायत से लेकर दिल्ली तक की कुर्सी पर कब्जा होने के बाद भी भगवान राम और देश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। सवाल किया एससी-एसटी मामले और तीन तलाक पर अध्यादेश आ सकता है तो भगवान राम के लिए क्यों नही?

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अब भगवान राम को ज्यादा दिनों तक ऐसे नहीं रहने दिया जाएगा। नौ फरवरी को परिषद राजनीतिक दल की घोषणा करेगा। 2019 में सरकार बनने के बाद दूसरे दिन से अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के लिए तो प्रक्रिया पूरी करनी होगी, लेकिन सेक्शन 35 ए (दूसरे राज्य के लोगों के लिए यहां जमीन खरीदना प्रतिबंधित) को सरकार के गठन के सात दिन के अंदर समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में किसी महबूबा मुफ्ती की नहीं, राम खिलावन (¨हदुओं) की सरकार बनेगी। देश काकोई भी व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकेगा। कहा कि जनसंख्या बढ़ाने वाले सम्प्रदाय विशेष के लोगों के यहां और संख्या बढ़ी तो उनकी सरकारी सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

नहीं देखा कभी मोदी को चाय बेचते हुए

पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि मोदी से 42 वषरें से परिचय है। इतने वर्षो में कभी भी उन्हें चाय बेचते नहीं देखा। यदि किसी और ने देखा हो तो बताएं।

22 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ किया चिंतन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर की हुंकार और ¨हदू एजेंडा तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. तोगड़िया ने इस दौरान 22 विधानसभा क्षेत्रों से आए सर्व समाज के 15-15 लोगों के साथ चिंतन किया।

किसानों का कर्ज होगा माफ

छलेसर में धरनारत किसानों से मिलने पहुंचे डॉ. तोगड़िया ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो हर किसान का कर्ज माफ होगा। अब सवाल खड़ा होता है इसके लिए पैसा कहां से आएगा? ये वो पैसा होगा जो वर्तमान प्रधानमंत्री अपने प्रचार और विदेश यात्राओं में खर्च कर रहे हैं, उसे किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी