IMA Agra: आगरा में डाॅक्टर आज मना रहे काला दिवस, साथियों पर हो रहे हमलों का विरोध

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को देशव्‍यापी विरोध प्रदर्शन का किया है आह्वान। काली टी शर्ट और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं आगरा में चिकित्‍सक। तोता का ताल स्थित आइएमए भवन पर आज सुबह हुई डॉक्‍टरों की विरोध सभा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:08 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:08 AM (IST)
IMA Agra: आगरा में डाॅक्टर आज मना रहे काला दिवस, साथियों पर हो रहे हमलों का विरोध
आइएमए भवन आगरा पर शुक्रवार सुबह सभा करते चिकित्‍सक।

आगरा, जागरण संवाददाता। डाक्टरों के खिलाफ हिंसा कम नहीं हो रही हैं। कोरोना काल में भी देश भर में डाक्टरों पर हमले किए गए। इसके विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आइएमए द्वारा शुक्रवार को काला दिवस मनाया जा रहा है। डाक्टर काली पट्टी, काले मास्क, काली शर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आइएमए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा कोरोना योद्धाओं की रक्षा करो के नारे के साथ देश भर में काला दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर आइएमए, भवन तोता का ताल पर डाक्टर एकत्रित हुए। डाक्टरों के खिलाफ हो रहे हमलों की निंदा की, कहा कि देश में डाक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया है। इसका सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डा राजीव उपाध्याय ने बताया कि डाक्टरों के लिए अच्छा माहौल बनना चाहिए। जिससे कोरोना की तीसरी लहर में उत्साह के साथ डाक्टर काम कर सकें। आइएमए के सचिव डा अनूप दीक्षित बताया कि डाक्टरों के खिलाफ हिंसा के विरोध में काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काला रिबन, काली शर्ट पहन कर प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष निर्वाचित डा ओपी यादव ने बताया कि हास्पिटल, क्लीनिक और ओपीडी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी