समाधान दिवस में ताजगंज थाने पहुंचे डीएम और एसएसपी

ताजगंज थाने में आईं नौ में से चार शिकायतों का कराया निस्तारण सबसे ज्यादा 14 शिकायतें सिकदंरा थाने में आईं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:10 AM (IST)
समाधान दिवस में ताजगंज थाने पहुंचे डीएम और एसएसपी
समाधान दिवस में ताजगंज थाने पहुंचे डीएम और एसएसपी

आगरा,जागरण संवाददाता। महीने के दूसरे शनिवार को जिले में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनिराज ताजगंज थाने पहुंचे। इस दौरान ताजगंज थाने में आईं नौ शिकायतों में चार का निस्तारण कराया गया। शहर में सबसे ज्यादा 14 शिकायतें सिकंदरा थाने में आईं। जिसमें पांच का निस्तारण कराया गया।

ताजगंज थाने में धांधूपुरा निवासी नेत्रपाल और फतेहपुर सीकरी निवासी त्रिवेणी देवी में प्लाट की जमीन पर कब्जे का विवाद चल रहा है। डीएम और एसएसपी ने पुलिस को मौके पर भेजा। नापतोल में जमीन पर किसी का कब्जा नहीं मिलने पर विवाद खत्म करा दिया गया। वहीं गांव लकावली के बालमुकुंद ने उनके प्लाट में कंडे रखने की शिकायत की थी। मौके पर गई पुलिस ने दूसरे पक्ष को 24 घंटे का समय कंडे हटाने के लिए दिया।

वहीं तुलसी चबूतरा के जमील और आबिदा ने एक दूसरे पर रास्ता घेरने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर ताजगंज उदयवीर मलिक को मौके पर भेजा गया। उन्होंने दोनों पक्ष से लिखित में लिया कि वह कोई निर्माण नहीं कराएंगे। वहीं सिकंदरा में 14 शिकायत आईं। जिनमें पांच का निस्तारण करा दिया। एत्माद्दौला थाने में दो और हरीपर्वत थाने में एक शिकायत पहुंची।

भाइयों के बीच बिजली के बिल पर अटक गई बात

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर थाने में दो भाइयों का विवाद पहुंचा था। शहजादी मंडी के रहने वाले संजीव कुमार का आरोप था कि भाई प्रदीप कुमार उन्हें घर में नहीं घुसने दे रहा है। इंस्पेक्टर सदर अजय कौशल ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि संजीव पहले कहीं और रहते थे। अब वह भाई के साथ रहना चाहता है। वह रहने के लिए पहली मंजिल का हिस्सा मांग रहे थे। भाई भूतल पर रहने की कह रहा था। इसी पर विवाद था। दो घंटे बाद उनमें राजीनामा हो गया। मगर, संजीव ने शर्त रख दी कि वह बिजली का बिल नहीं भरेगा। जिस में राजीनामा नहीं हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को समय दिया गया है।

chat bot
आपका साथी