Oxygen Supply Agra: तीमारदार बन डीएम आगरा बोले गैस चाहिए, संचालक बोला सिलिंडर लाए हो क्या

शनिवार सुबह सात बजे डीएम पीएन सिंह साइकिल पर सवार होकर नाऊ की सराय पर अग्रवाल ऑक्‍सीजन प्‍लांट पर पहुंचे। सामान्‍य ग्राहक बनकर बनकर की ऑक्‍सीजन वितरण व्‍यवस्‍था की पड़ताल। दो टैंकर गए हैं रांची ऑक्‍सीजन लेने शनिवार रात तक आगरा पहुंचेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 11:55 AM (IST)
Oxygen Supply Agra: तीमारदार बन डीएम आगरा बोले गैस चाहिए, संचालक बोला सिलिंडर लाए हो क्या
अग्रवाल गैस प्‍लांट पर निरीक्षण के दौरान डीएम आगरा पीएन सिंह।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में आॅॅक्सीजन गैस का संकट बरकरार है। कोविड अस्पतालों को भले ही ठीक तरीके से गैस मिल रही हो लेकिन नाॅॅन कोविड अस्पतालों को गैस मिलने में परेशानी आ रही है। हर दिन इसकी शिकायतें नगर निगम स्थित कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचती हैं। जिसे जानने के लिए शनिवार सुबह डीएम प्रभु एन सिंह तीमारदार बन गए। डीएम कैंप कार्यालय से वह साइकिल में सवार हुए और सबसे पहले टेढ़ी बगिया स्थित अग्रवाल आक्सीजन प्लांट पहुंचे। यहां पर कर्मचारी से आॅॅक्सीजन के बारे में पूछा तो कर्मचारी ने जवाब दिया गया कि आॅॅक्सीजन भरपूर है। क्या अपने साथ सिलिंडर लेकर आए हो। यह जिले का हवा से आॅॅक्सीजन बनाने का दूसरा प्लांट है। मौके पर ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं थी फिर डीएम ने खंदौली स्थित एक अन्य आॅॅक्सीजन प्लांट पर पहुंचे। वहां पर भी कर्मचारी ने सिलिंडर लेकर आने की बात कही।

गैस समस्या से निजात

डीएम प्रभु एन सिंह का दावा है कि शहर को आॅॅक्सीजन गैस के संकट से निजात मिल गई है। अग्रवाल आॅॅक्सीजन प्लांट की क्षमता 1600 सिलिंडर और एडवांस गैस प्लांट की क्षमता 1400 सिलिंडर प्रतिदिन है। इसके अलावा हर दिन बड़ी मात्रा में लिक्विड आॅॅक्सीजन शहर पहुंच रही है।

रांची से आज मिलेगी 32 टन लिक्विड आॅॅक्सीजन

जिला प्रशासन ने विशेष मालवाहक विमान से दो टैंकर रांची भेजे हैं। एक टैंकर की क्षमता 16 टन है। यह टैंकर शनिवार रात तक आगरा पहुंचेंगे। इससे शहर को 32 टन लिक्विड आॅॅक्सीजन मिलेगी। यह दूसरा मौका है जब विशेष मालवाहक विमान से दो टैंकर रांची भेजे गए हैं। इससे पूर्व 14-14 टन के दो टैंकर भेजे गए थे। यह टैंकर शुक्रवार को आगरा पहुंचे थे।

लग रही है लाइन, फिर मिल रही है गैस

शास्त्रीपुरम औद्योगिक रोड स्थित एडवांस गैस प्लांट में हर दिन आॅक्सीजन लेने के लिए लोगों की लाइन लग रही है। पांच से नौ घंटे तक में नंबर आ रहा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। 

chat bot
आपका साथी