Gram Panchayat: DM Agra ने दिए निर्देश, कुछ भी करो, जिला पंचायत क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोको

Gram Panchayat डीएम ने संबंधित अफसरों को दिए दिशा निर्देश। एडीए के तर्ज पर पास किए जाएं नक्शे अवैध निर्माण पर हो सख्त कार्रवाई। आगरा विकास प्राधिकरण के 10 वार्ड हैं जिसमें 27000 भवन अवैध और 256 अवैध कालोनियां।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:56 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:56 AM (IST)
Gram Panchayat: DM Agra ने दिए निर्देश, कुछ भी करो, जिला पंचायत क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोको
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने दिए निर्देश।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अब आगरा विकास प्राधिकरण की तर्ज पर नक्शे पास करेगा। बिना नक्शे के भवनों का निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्दी अवैध निर्माण की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासक और डीएम प्रभु एन सिंह ने जिला पंचायत के अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

आगरा विकास प्राधिकरण के 10 वार्ड हैं जिसमें 27000 भवन अवैध और 256 अवैध कालोनियां। जबकि जिला पंचायत का क्षेत्र इससे कहीं अधिक है। जिला पंचायत के अफसरों द्वारा अवैध निर्माण पर कोई करवाई नहीं की जा रही है। यहां तक जो शिकायतें आती हैं उन्हें भी नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसके चलते शहर हो या फिर देहात हर जगह अवैध निर्माण तेजी से हो रहे हैं। आवासीय भवनों को तोड़कर व्यवसायिक भवन बन रहे हैं। जिला पंचायत को राजस्व की प्राप्ति भी नहीं हो रही है। सरकारी खजाना तेजी से खाली हो रहा है इससे विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। जिला पंचायत के प्रशासक प्रभु एन सिंह ने बताया कि राजस्व की वसूली पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं। बिना नक्शा पास कराए जो भी भवन बन रहे हैं उनके स्वामियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। अवैध निर्माण से क्षेत्र के स्वरूप में भी बदलाव आ रहा है। साथ ही इसका असर क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं पर भी पड़ता है। ऐसे में संबंधित अफसरों को क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध निर्माण की सूची तैयार करने उन्हें नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। 

chat bot
आपका साथी