तेज आंधी में हिल गया पैंटून पुल, चार घंटे बंद रही आवाजाही

पुल के दोनों ओर सतह पर हो गया दो-ढाई फीट रिक्त स्थान पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने की मरम्मत शाम पांच बजे शुरू हुई आवाजाही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM (IST)
तेज आंधी में हिल गया पैंटून पुल, चार घंटे बंद रही आवाजाही
तेज आंधी में हिल गया पैंटून पुल, चार घंटे बंद रही आवाजाही

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट में चंबल नदी पर बना पैंटून पुल शनिवार को तेज आंधी में हिल गया। पुल के दोनों तरफ सतह जमीन से खिसक गई। इसके चलते पुल को चार घंटे तक बंद करना पड़ा। पुल बंद होते ही दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बना पैंटून पुल मध्यप्रदेश के उसैत घाट तक है। इस पुल से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। शनिवार दोपहर एक बजे तेज आंधी में पुल के दोनों छोर हिल गए। इससे उनकी सतह में दोनों ओर करीब दो से ढाई फीट की जगह बन गई। इससे वाहन इस पर नहीं चढ़ सके। आनन-फानन में पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने पुल पर आवागमन बंद किया। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया। शाम पांच बजे पुल पर आवाजाही शुरू हो सकी। वहीं पुल बंद होते ही दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। चार घंटे तक लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता बीके पांडेय ने बताया कि चंबल नदी में पानी कम है। इसलिए पाइपों को बांधे रखने वाले रस्से हवा चलने से स्थान छोड़ गए थे। शाम पांच बजे पुल पर संचालन शुरू कर दिया गया। एत्मादपुर में एबीवीपी ने लगाए 15 पौधे

जागरण टीम, आगरा। मिशन आक्सीजन के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीक्षा सिंह ने बताया कि यह संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लिया गया था। इसके तहत शनिवार को एत्मादपुर के गांव दलेलनगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर पाखर, अशोक, नीम, आम, गूलर के 15 पौधे लगाए गए। प्रधान हेमलता वर्मा, केशव वर्मा, दीक्षा सिकरवार, प्रताप सिंह सिकरवार, रामकिशन सिकरवार, राजाराम राय, जगदीश सिंह, रविंद्र सिंह, बबलू सिंह, भीकेंद्र सिंह, दीपक सिकरवार, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जयपाल, छोटू उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी