Flight from Agra: यूपी सहित तीन राज्यों की राजधानी के लिए आगरा से सीधी उड़ान 28 मार्च से

Flight from Agra इंडिगो द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आगरा से लखनऊ के लिए दोपहर 2.50 बजे फ्लाइट होगी। जोकि अपराह्न शाम 4.10 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से आगरा के लिए सुबह 9 बजे चलेगी और आगरा खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:25 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:25 AM (IST)
Flight from Agra: यूपी सहित तीन राज्यों की राजधानी के लिए आगरा से सीधी उड़ान 28 मार्च से
तीनों प्रदेशों की राजधानी के लिए आगरा से नियमित उड़ानें होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। लखनऊ, भोपाल और बेंगलुरु के लिए 28 मार्च से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने अभी से फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। तीनों प्रदेशों की राजधानी के लिए आगरा से नियमित उड़ानें होंगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

इंडिगो द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आगरा से लखनऊ के लिए दोपहर 2.50 बजे फ्लाइट होगी। जोकि अपराह्न शाम 4.10 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से आगरा के लिए सुबह 9 बजे चलेगी और आगरा खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी। भोपाल के लिए आगरा से पूर्वाह्न 11.05 बजे फ्लाइट होगी। जोकि दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। भाेपाल से आगरा के लिए दोपहर 12.55 बजे फ्लाइट होगी। खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2.30 बजे आएगी। बेंगलुरु से आगरा के लिए पूर्वाह्न 11.15 बजे उड़ान है। ये दोपहर 1.40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आगरा से बेंगलुरु के लिए दोपहर 2.10 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। जोकि शाम 4.45 पहुंचेगी। इंडिगो फरवरी 2020 से आगरा से कई प्रमुख शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू करने की कवायद कर रही है। मगर, पहले लाकडाउन और फिर अनलाक की प्रक्रिया में यात्रियों की कमी के चलते ये उड़ानें शुरू नहीं हो पाईं। इस बार तीन राज्यों की राजधानी को आगरा से जोड़ने की कोशिश की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ही नहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शनिवार को आ सकती है गोवा से फ्लाइट

आगरा और गोवा के बीच शुरू होने वाली इंडियन एयरलांस की हवाई सेवा भी इस शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। पहली फ्लाइट आगामी शनिवार को आने की उम्मीद है। खेरिया हवाई अड्डे पर इस संबंध में सूचित किया गया है।

इंडिगो तीन शहरों के लिए 28 मार्च से अपनी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। गोवा से भी शनिवार को फ्लाइट आने की उम्मीद है।

ए. अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा, विमानपत्तन 

chat bot
आपका साथी