आगरा के ध्रुव जुरैल और मानिक बेरी चुने गए उप्र की टीम में

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं ध्रुव जुरैल। एशिया कप और पिछले वर्ष मुश्ताक अली ट्राफी के लिए उन्हें उप्र टीम में चुना गया था। ध्रुव स्प्रिंगडेल और मानिक विविधा एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:16 PM (IST)
आगरा के ध्रुव जुरैल और मानिक बेरी चुने गए उप्र की टीम में
ताजनगरी के ध्रुव जुरैल और मानिक बेरी का चयन उप्र की टीम में हुआ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के क्रिकेट जगत के लिए खुशी की खबर आई है। ताजनगरी के ध्रुव जुरैल और मानिक बेरी का चयन उप्र की टीम में हुआ है। दोनों मुश्ताक अली ट्राफी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विकेटकीपर बैट्समैन ध्रुव जुरैल भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं। एशिया कप और पिछले वर्ष मुश्ताक अली ट्राफी के लिए उन्हें उप्र टीम में चुना गया था। ध्रुव जुरैल स्प्रिंगडेल क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। वहीं, आलराउंडर मानिक बेरी अंडर-15, अंडर-16 एवं अंडर-19 में भी उप्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले दो वर्षों में उप्र रणजी टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे हैं। दाेनों के चयन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाशेष कौशल, सर्वेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, विवेक यादव, अतुल सोलंकी, राजेश गुप्ता, आरएस नेगी, रविकांत भल्ला, सुरेश महाजन, धर्मेंद्र चाहर, दिलबर रावत, विवेक भल्ला, प्रवेंद्र यादव आदि ने हर्ष जताया है।

chat bot
आपका साथी