देवी मूर्तियों का विसर्जन कर की संकट हरने की प्रार्थना

विजयदशमी पर शुक्रवार को यमुना किनारे बनाए कुंडों पर किया विसर्जन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:10 PM (IST)
देवी मूर्तियों का विसर्जन कर की संकट हरने की प्रार्थना
देवी मूर्तियों का विसर्जन कर की संकट हरने की प्रार्थना

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में विजयदशमी पर शुक्रवार सुबह से ही देवी मूर्तियों का विसर्जन यमुना किनारे बने कुंडों में किया गया। श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए मूर्तियों को लेकर यमुना किनारे पहुंचे। इस दौरान जमकर गुलाल और अबीर उड़ा। घाटों पर तैनात पुलिस ने मूर्तियों को बनाए गए कुंड में ही विसर्जित करने दिया।

शारदीय नवरात्र की शुरुआत सात अक्टूबर को हुई थी। चतुर्थी तिथि का क्षय होने से नवरात्र आठ दिन के रहे। मंदिरों, घरों और पंडालों में दुर्गा की मूर्तिया स्थापित की गईं थीं। विजयदशमी पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवी मूर्तियों का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालु देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए यमुना किनारे बनाए गए कुंडों पर लेकर पहुंचे। हाथीघाट, कैलाश मंदिर, बल्केश्वर और दशहरा घाट पर बनाए गए कुंडों में मूर्तियों के विसर्जन से पूर्व उन्होंने एक बार फिर मां दुर्गा की आरती की और दुनिया से कोरोना वायरस व डेंगू जैसी बीमारियों का संकट हरने की प्रार्थना की। जयकारे लगाते हुए उन्होंने मूर्तियों का विसर्जन किया। कुंड में नहीं उतरने दिया

यमुना किनारे बनाए गए कुंडों पर बेरिकेडिंग की गई। किसी भी श्रद्धालु को कुंड में नहीं जाने दिया गया। वहां मौजूद युवकों ने श्रद्धालुओं से मूर्तियों को लेकर कुंड में विसर्जित किया। पुलिस रही तैनात

सभी घाटों पर पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने किसी को यमुना में मूर्ति विसर्जित नहीं करने दी। हाईकोर्ट ने यमुना में मूर्ति के विसर्जन पर रोक लगा रखी है। हवन में आहुतियां देकर की डेंगू के खात्मे को प्रार्थना

हनुमान मंदिर, कैलाशपुरी रोड में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित कथा सात अक्टूबर को शुरू हुई थी। विजयदशमी पर हुए हवन में अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने आहुतियां दीं और डेंगू जैसी बीमारी को समाप्त करने की प्रार्थना की। इस दौरान कन्या-लांगुरा का पूजन कर सभी को उपहार दिए गए।

कोर कमेटी के अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष मुरारीलाल फतेहपुरिया, महामंत्री संदीप गोयल, मुकेश नेचुरल, अजय अग्रवाल, ब्रजमोहन बंसल, ऋषि अग्रवाल, मोहनलाल बंसल, पार्षद दीपक अग्रवाल, सुधीर गोयल, निखिल गर्ग, प्रतिभा जिदल, प्रमोद जिदल मौजूद रहे। सिधी समाज के बच्चों का हुआ मुंडन

बल्केश्वर स्थित झूलेलाल घाट पर शुक्रवार को सिधी समाज के लोगों ने मन्नत पूरी होने पर बच्चों का मुंडन कराया। यमुना मैया का पूजन कर भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाए और अरदास की। प्रसाद वितरित करने के साथ दान-पुण्य किया गया। अमरलाल, मनीष कुमार, नितीश रूपानी, लविश आतवानी, कमल भोजवानी, रमेश खोरेजा, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी