पिनाहट में पैंटून पुल के निर्माण की सुस्त रफ्तार

पीडब्ल्यूडी बनवा रहा चंबल नदी के पिनाहट घाट पर पुल नदी का जलस्तर बढ़ने से धीमा हुआ काम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:30 AM (IST)
पिनाहट में पैंटून पुल के निर्माण की सुस्त रफ्तार
पिनाहट में पैंटून पुल के निर्माण की सुस्त रफ्तार

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट चंबल नदी पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले पैंटून पुल के पीपों को दुरुस्त किया जा रहा है। गुरुवार को दिनभर मरम्मत कार्य चलता रहा। शुक्रवार को नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी के बाद काम की रफ्तार धीमी हो गई।

पिनाहट चंबल नदी घाट पर 15 अक्टूबर से 14 जून तक पैंटून पुल से आवागमन होता है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दुर्घटना की आशंका के चलते 15 जून से इस पुल को चार माह के लिए हटा दिया जाता है। पुल का निर्माण कार्य एक अक्टूबर से प्रारंभ हो जाता है, लेकिन विभाग की उदासीनता की वजह से पैंटून पुल का निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ। पुल चालू कराने की मांग को लेकर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देवानंद परिहार जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से मिले थे और जल्द पुल निर्माण की मांग की। गुरुवार तक जलस्तर 110 मीटर था जो शुक्रवार को 111.9 पर पहुंच गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप कुमार का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से काम की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार तक पैंटून पुल तैयार हो जाएगा। खारी नदी पर पुलिया का निर्माण शुरू

जागरण टीम, आगरा। जगनेर के गांव गढ़ी मोहन और रंधीपुरा के बीच खारी नदी पर पुलिया का निर्माण होने जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल ने नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक ने बताया कि लंबे समय से खारी नदी पर पुलिया नही होने के कारण गढ़ी मोहन, रंधीपुरा, सोनीखेड़ा, हंसपुरा, दान सहाय का पुरा और कच्छपुरा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए ग्रामीण लगातार पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। विधायक प्रयासों से बनने जा रही नई पुलिया के निर्माण पर ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष व्यक्त किया। साथ ही बसई जगनेर प्रधान भीकम सिंह, राजुल परमार, सुभाष परमार, प्रदीप सिंह सिकरवार, पूर्व सरपंच रामकुमार, राजेंद्र सिंह परमार, राजबहादुर सिंह सिकरवार, पूर्व प्रधान राजू परमार आदि ने विधायक का साफा बांधकर सम्मान किया। क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का काम शुरू

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट कस्बे में स्थित टीचर कालोनी के मुख्य मार्ग पर करीब छह माह से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। कालोनी के मुख्य मार्ग पर टूटी पड़ी पुलिया पर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देवानंद परिहार ने गुरुवार को एसडीएम रतन वर्मा से मिलकर शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर पुलिया की मरम्मत का काम शुरू हो गया।

chat bot
आपका साथी