अफसरों ने ली राहत की सांस, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगरा आना स्‍थगित

गुरुवार को दो दिन के प्रवास पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गुरुवार को आना था प्रस्‍तावित। शुक्रवार दोपहर तक रहना था। सर्किट हाउस में विभागीय अफसरों के साथ करनी थी यहां बैठक। लोगों ने की यहां विकास कार्य न होने की शिकायत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:41 PM (IST)
अफसरों ने ली राहत की सांस, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगरा आना स्‍थगित
डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर गुरुवार को आगरा आना था लेकिन कार्यक्रम स्‍थगित हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास के चलते प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को आगरा नहीं आएंगे लखनऊ से वह सीधे एयरपोर्ट जाएंगे उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल से स्थानीय अफसरों ने राहत की सांस ली है। उपमुख्यमंत्री आगरा में दो दिन रहते, इसे देखते हुए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया था। सर्किट हाउस से लेकर खेरिया एयरपोर्ट तक रोड की मरम्मत की जा रही थी। वही निगम प्रशासन द्वारा दोनों तरफ विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था। लोक निर्माण विभाग और एडीए अफसरों की लचर कार्यशैली से वायु विहार पथौली रोड, बाईंपुर रोड, शमसाबाद रोड, ग्वालियर रोड सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों लोग परेशान हैं। शिकायतों के बाद भी विभागीय अफसर रोड और गलियों का निर्माण नहीं कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार रात आगरा आना था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। शहर या फिर ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए गुरुवार को नगर निगम प्रशासन ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास विशेष सफाई अभियान शुरू कियागया है। रोड की मरम्मत कराई जा रही है।

शिकायतों के निस्तारण पर नहीं ध्यान : संपूर्ण समाधान दिवस हो या फिर नगर निगम, एडीए, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआइ सहित अन्य विभाग। संबंधित विभागीय अफसरों द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था : शहर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व ग्राम। संबंधित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सफाई कर्मचारी हर दिन झाड़ू लगाने नहीं आते हैं और न ही कूड़े का उठान करते हैं।

हर दिन जलता है कूड़ा : नगर निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते सौ वार्डों में हर दिन सात टन कूड़ा जलता है। एक माह के भीतर एक भी कार्रवाई नहीं की गई है।

टूटी पड़ी है रोड नहीं हो रही सुनवाई : वायु विहार पथौली रोड निवासी अन्ना कुलश्रेष्ठ ने बताया कि रोड पर एक से तीन फीट तक के गहरे गड्ढे हैं। आए दिन वाहन पलट जाते हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की जा चुकी है लेकिन एडीए या फिर लोक निर्माण विभाग ने अभी तक रोड का निर्माण नहीं किया है। नीरज बंसल ने बताया कि जलभराव होने से कई दो पहिया वाहन चालकों को चोट भी लग चुकी है। रोड का निर्माण नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी