Four Years of UP Government: आज आगरा आएंगे डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, गिनाएंगे सरकार की चार साल की उपलब्धियां

शनिवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा आगरा आ रहे हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे जिसमें से पार्टी की जिला और महानगर इकाई के कार्यक्रम भी अलग-अलग होंगे। सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से वे जिला योजना से संबंधित बैठक मेंं भाग लेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 08:33 AM (IST)
Four Years of UP Government: आज आगरा आएंगे डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, गिनाएंगे सरकार की चार साल की उपलब्धियां
डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा शनिवार को आगरा में सभाएं संबोधित करेंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। सरकार चार साल से हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है, ये गिनाने के लिए भाजपा खेमा जुट गया है। शनिवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा आगरा आ रहे हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जिसमें से पार्टी की जिला और महानगर इकाई के कार्यक्रम भी अलग-अलग होंगे।

डिप्टी सीएम डा. शर्मा महावीर ढ़ावा और फतेहाबाद रोड स्थित पल्स गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से जिला योजना की बैठक लेंगे। दोपहर बाद डिप्टी सीएम एसएन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने भी जाएंगे। वे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी चिंतन करेंगे। भाजपा संगठन 26 मार्च तक विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए कार्य गिनाएंगा। 21 मार्च को संगठन द्वारा किसानों के संवाद कार्यक्रम होंगे, जिसमें उन्हें नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए जाएंगे। 22 को हर जिला पंचायत वार्ड में युवा सम्मेलन होंगे। संगठन पंचायत चुनाव में परचम लहराने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। 23 मार्च को तहसील स्तर पर मातृ शक्ति अभिनंदन समारोह होंगे। इसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 24 मार्च को रेहड़ी, खोमचे वालों के साथ जागरूकता कार्यक्रम होंगे। सरकार द्वारा उनके लिए किए जा रहे कार्यो को गिनाया जाएगा। 25 और 26 मार्च को पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर उपलब्धियां गिनाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके स्‍वागत की तैयारी कर रखी है। 

chat bot
आपका साथी