डेंगू की चेन नहीं हो रही ब्रेक, 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

आगरा के 11 मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव एसएन के डेंगू वार्ड में 31 मरीज भर्ती बेड के लिए इंतजार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:32 PM (IST)
डेंगू की चेन नहीं हो रही ब्रेक, 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
डेंगू की चेन नहीं हो रही ब्रेक, 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

आगरा,जागरण संवाददाता। डेंगू की नई चेन बन रही हैं। इससे डेंगू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के वार्ड में भर्ती 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें आगरा के 11 मरीज हैं।

एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 20 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में 11 मरीजों भर्ती र्ह। इन दोनों में कुल 31 मरीजों में से 22 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से 11 मरीज आगरा के हैं। मैनपुरी, हाथरस, एटा के दो दो मरीज और मथुरा का एक मरीज है। सात मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 16 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इमरजेंसी में मरीज भर्ती करने के बाद वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले सभी गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

उधर, कोरोना की तरह से ही डेंगू की चेन बनने लगी है। घर में एक सदस्य के डेंगू से संक्रमित होने से मादा एडीज एजिप्टी के काटने से परिवार के अन्य लोग डेंगू से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, आसपास के लोग भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि घर में जलभराव न होने दें। डेंगू फैलाने वाला मच्छर स्वच्छ पानी में पनपता है। कूलर का पानी बदलते रहें।

chat bot
आपका साथी