सीएम से सूरदास तपोभूमि विकास परिषद बनाने की मांग

राज्यमंत्री ने कहा प्रस्ताव को सहमति मिली तो धार्मिक व पौराणिक स्थलों का होगा विकास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:25 AM (IST)
सीएम से सूरदास तपोभूमि विकास परिषद बनाने की मांग
सीएम से सूरदास तपोभूमि विकास परिषद बनाने की मांग

जागरण टीम, आगरा। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बीते बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेज सूरदास तपोभूमि विकास परिषद बनाने की मांग की है। राज्यमंत्री का कहना है कि यदि इस प्रस्ताव को सहमति मिली तो धार्मिक और आध्यात्मिक अवशेषों की जानकारी के साथ रुनकता क्षेत्र को नया पर्यटन स्थल भी स्थापित किया जा सकता है। अछनेरा व फतेहपुर सीकरी विकास खंड के अंतर्गत कई गावों में सतयुग, द्वापर व त्रेता युग का इतिहास संजोया जा सकेगा।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि रुनकता क्षेत्र सूरदास की तपोस्थली के रूप में विख्यात है। यहां यमुना पूरब से पश्चिम की ओर बहती है। यह दुर्लभ संयोग है। महाभारत काल में पांडवों ने कुछ समय इसी क्षेत्र में गुजारा था। इसी क्षेत्र में श्रृंगी ऋषि का आश्रम है। भगवान परशुराम की जन्मस्थली और उनके पिता महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका की तपोस्थली है। कैलाश गाव के प्राचीन देवालय में मौजूद दो शिवलिंग की स्थापना भी महर्षि जमदग्नि व परशुराम ने की थी। फतेहपुर सीकरी ब्लाक के गाव दूरा में दुर्वासा ऋषि की तपोस्थली है। उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तर्ज पर रुनकता, सींगना, कीठम, मुरैंडा, अकबरा, कैलाश, अरसेना, दूरा और बैमन आदि गांवों को मिलाकर सूरदास तपोभूमि विकास परिषद का गठन करने को आवश्यक बताया है। सफाईकर्मियों की पत्रावलियां नोटिस बोर्ड पर हों चस्पा

जागरण टीम, आगरा। राज्य सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य कमल सिंह ने शुक्रवार शाम पांच बजे फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से संबंधित सभी अभिलेखों को देखा। सेवानिवृत्त कर्मियों की पत्रावली, बैकलाग से भर्ती कर्मचारी, आउट सोर्सिग से भर्ती कर्मचारियों व शैखिक अर्हताधारी कर्मियों के काम के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों से पूछा कि उक्त कर्मचारियों का ईपीएफ समय से जमा हो है या नहीं। उन्होंने कहा कि संबंधित पत्रावलियां नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए ताकि कर्मचारियों के लिए सुविधा रहे। आधा घंटे के निरीक्षण के बाद वे लौट गए। पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, एसडीएम सुमित सिंह, सफाई निरीक्षक निरेंद्र सिंह धाकरे, कर्मचारी महासंघ के विनोद इलाहाबादी, चौधरी सनीराज, बनै सिंह, अवधेश कुमार, चंदद्रभान, हर्षित पांडेय, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सफाई मजदूर संघ के रविंद्र वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, गोपाल सिंह, सचिन आदि कर्मियों ने मृत संविदाकर्मी राजेश के आश्रितों को नौकरी दिए जाने और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपा।

chat bot
आपका साथी