गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर आगरा आने वाले यात्री, यहां से संभल कर गुजरें

हाईवे से आइएसबीटी को जोड़ने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे बने मुश्किल। बारिश के कारण होने वाले जलभराव से ये गड्ढे मुश्किल खड़ी करते हैं। बस पकड़ने की जल्दी में पहुंचने वाले यात्रियों को गहराई का अंदाजा नहीं होता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:42 PM (IST)
गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर आगरा आने वाले यात्री, यहां से संभल कर गुजरें
हाईवे से ISBT परिसर तक की सड़क मुश्किल बनी हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। विभिन्न गंतव्यों के लिए आइएसबीटी पहुंचने वाले और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए हाईवे से परिसर तक की सड़क मुश्किल बनी हुई है। अंदर जाने वाले सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, तो बाहर आने वाली सड़क का भी कुछ ऐसा ही हाल है। एक, दो जगह तो पूरी सड़क कटी हुई है और गहरे गड्ढे हैं। इस कारण आए दिन आटो, छोटे वाहनों से पहुंचने वालों के चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।

टीपी नगर मोड़ से आइएसबीटी पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से बंद चला आ रहा है। ऐसे में हाईवे से आइएसबीटी पहुंचने वाली सड़क से ही यात्री, बसें पहुंचते हैं। इस सड़क पर लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हैं, तो सड़क भी कई जगह उधड़ी हुई है। बारिश के कारण होने वाले जलभराव से ये गड्ढे मुश्किल खड़ी करते हैं। बस पकड़ने की जल्दी में पहुंचने वाले यात्रियों को गहराई का अंदाजा नहीं होता है और वे चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्रीय दुकान स्वामी विकास ने बताया कि आए दिन आटो पलटने की स्थित में आते हैं, तो दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं। किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है।

आइएसबीटी के आस-पास लंबे समय से ऐसा ही हाल है। परिवार के साथ मैनपुरी जाने के लिए आटो से आया था। गड्ढे में जाने के कारण परिसर के ठीक सामने आटो पलटने की आशंका लगी थी। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

दिनेश राघव, यात्री

गड्ढों में जलभराव होने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं होता है। एक्टिवा पर भाई को मथुरा जाने के लिए छोड़ने आया था। गड्ढे में पहिया जाने से गिरने से बचे। बारिश से पहले गड्ढों की मरम्मत होनी चाहिए थी।

राजेंद्र सिंह, यात्री

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मानसून बाद गड्ढ़ों का भराव कराया जाएगा।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त 

chat bot
आपका साथी