आगरा भीमनगरी आयोजन समिति के अध्‍यक्ष भरत सिंह पिप्‍पल का निधन, आज होने वाले कार्यक्रम स्‍थगित

डॉ आंबेडकर जयंती व भीमनगरी समारोह समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल का निधन दिल्‍ली में शनिवार सुबह हुआ। शुक्रवार दोपहर तक स्‍वास्‍थ्‍य था सही। भीमनगरी में बरात की शुरुआत कराने के बाद बिगड़ी थी तबियत। यहां उपचार न मिल पाने पर ले जाया गया था दिल्‍ली।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:40 AM (IST)
आगरा भीमनगरी आयोजन समिति के अध्‍यक्ष भरत सिंह पिप्‍पल का निधन, आज होने वाले कार्यक्रम स्‍थगित
भीमनगरी आयोजन समिति के अध्‍यक्ष भरत सिंह पिप्‍पल। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। डॉ आंबेडकर जयंती व भीमनगरी समारोह समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल का निधन हो गया है। इसको देखते आज (शनिवार) को भीमनगरी में होने वाले सभी कार्यक्रम स्‍थगित कर दिए गए हैं। उनके निधन की खबर से लोग स्‍तब्‍ध रह गए हैं क्‍योंकि वे शुक्रवार दोपहर तक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे। दोपहर में अचानक स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ हुआ और उन्‍हें उपचार के लिए दिल्‍ली ले जाया गया था।

डॉ आंबेडकर जयंती व भीमनगरी समारोह समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल ने गुरुवार दोपहर भीमनगरी में बरात की शुरुआत कराई थी। इसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वहां से उन्हें दूसरे निजी हॉस्पिटल ले जाने को कहा गया। दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल से उन्हें एसएन रेफर किया गया। एसएन में भर्ती नहीं किये जाने पर स्‍वजन उन्हें दिल्ली ले गए थे, जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। पिप्पल ढाई दशक से सज रही भीमनगरी के प्रमुख आयोजकों में शामिल थे। इसके अलावा भी वे कई सामाजिक संस्‍थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर लोग सहज यकीन नहीं कर पा रहे हैं। अभी मृत्‍यु के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

chat bot
आपका साथी