आत्महत्या थी तो कैसे पड़े शरीर पर फफोले, तारकोल व्यापारी की मौत के ये हैं अधूरे सवाल

ट्रांसपोर्टर की मौत का मामला हत्या या आत्महत्या के सवालों में उलझा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग के आधार पर ही मान परी आत्महत्या।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 04:17 PM (IST)
आत्महत्या थी तो कैसे पड़े शरीर पर फफोले, तारकोल व्यापारी की मौत के ये हैं अधूरे सवाल
आत्महत्या थी तो कैसे पड़े शरीर पर फफोले, तारकोल व्यापारी की मौत के ये हैं अधूरे सवाल

आगरा [जेएनएन]: ट्रांसपोर्टर और तारकोल व्यापारी अशोक अग्रवाल की मौत का मामला हत्या या आत्महत्या के सवालों में फंस गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। परिजन लटकने के तरीके को ही लेकर इसे हत्या बता रही है। मृतक का शरीर आधे से अधिक जमीन पर है। इस आधार पर परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मथुरा जिले का यह मामला पुलिस के लिए भी पहेली सरीखा बनता जा रहा है।

तो क्या अशोक को मरने पर मजबूर किया गया है। सात अक्टूबर की रात अशोक के फोन पर इस मामले में आरोपित शिवराज का फोन आया। उसने बैटरी की चोरी का इल्जाम लगा गाली-गलौज की। ओडियो में वह आक्रामक भाषा बोल रहा है। इसके बाद शिवराज की अशोक के भाई सुरेश से मोबाइल पर एक-दूसरे से निबट लेने की धमकी दी गई। इसके तत्काल बाद घर के बाहर टहल रहा अशोक गायब हो गया। इसी रात 9.53 मिनट पर अशोक के फोन से पत्नी के फोन पर कॉल आई। इसे उसके बेटे हर्ष ने उठाया। दूसरी तरफ से घबराई आवाज में अशोक ने खुद के शिवराज के कब्जे में होने और बचा लेने की बात कही। 13 अक्टूबर को उसका शव लटका मिला। शव को तीन दिन पुराना बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंङ्क्षगग से मौत बताई गई। पुलिस का दावा है कि जहां शव मिला वहां शराब का क्वार्टर और तीन गिलास और कुछ केले मिले। सवाल यह है कि अशोक के साथ दो अन्य लोग कौन थे। अशोक का आधा से अधिक शव जमीन पर है। पेड़ की डाली की बजाए तने से कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया फंदा है। अशोक के परिजन दावा करते हैं कि उसे या तो मारकर लटकाया गया या फिर उसे मरने को जबरदस्ती मजबूर किया गया है।

हर पहलू पर कर रही पुलिस जांच

मामले में एसपी सिटी श्रवण कुमार का कहना है कि हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। मामले में आरोपित शिवराज और लक्ष्मन को जेल भेज दिया गया है।

कुछ सवाल जो अधूरे हैं

- अशोक ने अगर आत्महत्या की तो उसके शरीर पर फफोले कैसे पड़े। उससे शरीर पर जख्म के निशान कैसे आए।

- शिवराज और अशोक के भाई में फोन पर गाली-गलौज और एक-दूसरे को जानलेवा धमकी के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

- शिवराज को लेकर पुलिस का शुरूआती रवैया नरम क्यों रहा

- जंगल में आत्महत्या करने अशोक क्यों और कैसे पहुंचा। अशोक का शव तीन दिन पुराना है और वहां रखे केले ताजे कैसे रह गए

chat bot
आपका साथी