अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ले गई महिला का शव

फतेहाबाद के अंडऊअन का पुरा की घटना पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस पुलिस बोली गृह क्लेश में फंदे पर लटककर महिला की मौत की बात कही जा रही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:30 AM (IST)
अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ले गई महिला का शव
अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ले गई महिला का शव

जागरण टीम, आगरा। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फतेहाबाद के अंडऊअन का पुरा निवासी विनोद की 30 वर्षीय पत्‍‌नी पिंकी की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने फंदे पर लटककर जान देने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को रुकवा लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गृहक्लेश में फंदे पर लटककर जान देने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हकीकत पता चलेगी। मामले की जांच की जा रही है। सैंया में फायरिग मामले में 13 नामजद, आठ गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। सैंया के झील का पुरा में जमीन के विवाद मे हुए संघर्ष और फायरिग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में दोनों पक्षों के 13 लोग नामजद व नौ-दस अज्ञात हैं। इनमें आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर सैंया हंसराज भदौरिया ने बताया कि शनिवार दोपहर ग्राम झील का पुरा में खेत जोतने को लेकर लाखन सिंह और कप्तान सिंह पक्ष में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिग का भी वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ नजर आ रहा है। मामले में दारोगा नेपाल सिंह ने आरोपित कप्तान सिंह, चंद्रभान, गंगाप्रसाद, राममोहन उर्फ कृष्णा, रवि कुमार, विशाल, वीरेंद्र सिंह, दीनदयाल, पंकज, थान सिंह, मनीष, शेरा और घनश्याम व नौ-दस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से कप्तान सिंह, चंद्रभान, राममोहन, रवि कुमार, विशाल, वीरेंद्र सिंह, दीनदयाल और पंकज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी