Murder in Agra: आगरा में महिला की हत्या कर यमुना में फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त

एत्माद्दौला क्षेत्र में फाउंड्री नगर के पीछे यमुना में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। गुरुवार शाम को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:48 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:48 AM (IST)
Murder in Agra: आगरा में महिला की हत्या कर यमुना में फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त
आगरा में यमुना में महिला का शव मिला है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया गया है। गुरुवार देर शाम को शव मिला है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

एत्माद्दौला क्षेत्र में फाउंड्री नगर के पीछे यमुना में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। गुरुवार शाम को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पानी में पड़ा होने के कारण खाल भी गल चुकी है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इंटरनेट मीडिया की मदद से महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला नीले रंग का सूट पहने हैं।पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में भी पता करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि महिला की हत्या करके उसका शव यमुना में फेंका गया है। खाल गलने के कारण उसका शरीर फूल गया है। पुलिस मान रही है कि शव कहीं से बहकर आया है। इसलिए आसपास के थानों के साथ ही मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर महिला का फोटो शेयर किया गया है। मगर, अभी तक महिला के बारे में कहीं से कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि महिला का शव यमुना में मिला है। उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यमुना में तेज है बहाव

बारिश के कारण यमुना में इस समय पानी बढ़ गया है। बहाव भी तेज है। इसलिए पुलिस महिला का शव दूर से बहकर आने की आशंका जता रही है। यमुना किनारे से शव लगने पर स्थानीय लोगों को दिख गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिल गई।

chat bot
आपका साथी