आगरा में पालीवाल पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इटावा का हो सकता है

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में पालीवाल पार्क सोमवार सुबह मिला है शव। नहीं हुई शिनाख्त। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि युवक के बारे में प्रारंभिक जानकारी मिली है। वह इटावा के भरथना का बताया जा रहा है। मोबाइल ऑन होने पर उसकी शिनाख्त हो सकेगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:05 AM (IST)
आगरा में पालीवाल पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इटावा का हो सकता है
पालीवाल पार्क में पेड़ से लटकी युवक की लाश सोमवार सुबह मिली है। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में पालीवाल पार्क में सोमवार सुबह पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस खुदकशी का मामला बता रही है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।

पालीवाल पार्क में सुबह कुछ लोग टहलने पहुंचे थे। तभी एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। इसके बाद तलाशी ली। युवक के पास एक मोबाइल मिला है। मगर, वह स्विच आफ है। पुलिस मोबाइल के माध्यम से उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। युवक जींस और पूरी आस्तीन की टीशर्ट पहने है। फंदे पर लटके रहने से उसके मुंह से जीभ भी बाहर निकल आई है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि युवक के बारे में प्रारंभिक जानकारी मिली है। वह इटावा के भरथना का बताया जा रहा है। मोबाइल ऑन होने पर उसकी शिनाख्त हो सकेगी। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि जेब से कोई खुदकुशी से संबंधित नोट नहीं मिला है। उसकी जेब से और भी कोई कागजात नहीं मिले हैं, जिनसे उसके बारे में जानकारी हो सके। शिनाख्त होने पर स्वजन को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक पालीवाल पार्क में कहां से आया था? उसने खुदकुशी क्यों की? यह भी तभी पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी