Dead Body Found: आगरा में कब्रिस्तान से लगे जंगल में मिली लाश, हत्या करके गई फेंकने की आशंका

Dead Body Found सिकंदरा के रुनकता इलाके के जंगल की घटना मरने वाली की शिनाख्त नहीं। मरने वाले की उम्र लगभग 55 साल कई दिन पुराना है शव। मृतक कत्थई पैंट और सफेद शर्ट पहने है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:32 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:32 PM (IST)
Dead Body Found: आगरा में कब्रिस्तान से लगे जंगल में मिली लाश, हत्या करके गई फेंकने की आशंका
सिकंदरा के रुनकता इलाके के जंगल में मिली लाश। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में एक कब्रिस्तान से लगे जंगल में रविवार की सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 55 साल है। शरीर पर जाहिर तौर पर चोट के निशान नहीं हैं। मगर, शव जिस हालात में मिला, उससे हत्या करके वहां फेंकने की आशंका है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

मामला सिकंदरा के रुनकता इलाके में स्थित कब्रिस्तान से लगे जंगल का है। रविवार की सुबह करीब सात बजे कुछ ग्रामीण वहां जंगल की ओर शौच के लिए गए थे। वहां घनी झाड़ियों के बीच से आती तेज दुर्गंध की ओर उनका ध्यान गया। ग्रामीण झाड़ियों की ओर गए तो वहां लाश देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मरने वाली की उम्र लगभग 55 साल है। वह कत्थई पैंट और सफेद शर्ट पहने है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। शव के नीचे साफी बिछी हुई थी।

घटनास्थल के आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला, इससे यह जाहिर होता कि उसके साथ कोई और भी था। इससे सवाल उठता है कि वह अकेला यहां पर क्या करना आया था। मृतक के एक पैर में जूता नहीं था। उसके कपड़ों की तलाशी में भी पुलिस को ऐसा कोई कागज, रुपये या आइडी नहीं मिली, जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सकती। घटनास्थल की परिस्थितियां उसकी हत्या करके लाश को यहां फेंकने की ओर इशारा कर रही हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है। 

chat bot
आपका साथी