छह माह से ढाई साल की हो गई बेटी, पर नहीं मिली आंबेडकर विवि की डिग्री

आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में डिग्री के लिए चक्कर काट कर परेशान हो गई महिला। अभी भी विभागों में लंबित हैं हजारों आनलाइन आवेदन। विश्वविद्यालय में आनलाइन डिग्री स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा है। इससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 10:57 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 10:57 AM (IST)
छह माह से ढाई साल की हो गई बेटी, पर नहीं मिली आंबेडकर विवि की डिग्री
डिग्री के लिए भटकते छात्र आंबेडकर विवि की हेल्‍प डेस्‍क पर पहुंच रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। जब मैंने अपनी डिग्री के लिए आवेदन किया था, मेरी बेटी छह महीने की थी। अब वो ढाई साल की हो गई है, पर अभी तक मुझे मेरी डिग्री नहीं मिली है। यह कहना है मथुरा की शोभा रानी दिवाकर का। शोभा पिछले दो साल से अपनी डिग्री के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रही हैं।

शोभा ने 2011-12 में बीएड किया था। डिग्री के लिए 2019 में आवेदन किया। उसके बाद से लेकर अब दर्जनों चक्कर काट चुकी हूं पर डिग्री हाथ में नहीं आई है। आपत्तियों के ढेर में आवेदन दब गया। पिछले दिनों सहायक कुलसचिव पवन कुमार की जानकारी में यह मामला आया। उन्होंने तत्काल डिग्री की कार्यवाही आगे बढ़ाई। ऐसा ही एक मामला प्रियंका का है, प्रियंका ने भी 2019 में बीएससी की डिग्री के लिए आनलाइन आवेदन किया था। ढाई साल से चक्कर काट रही है पर डिग्री नहीं मिली है। प्रियंका ने पिछले दिनों राज्यपाल को अपनी समस्या से लिखित पत्र भेजकर अवगत कराया। मथुरा के अनिल ने 2002 में बीकाम किया था। 697 आवेदन चार्ट रूम में लंबित है।

नहीं सुलझ रही समस्या

विश्वविद्यालय में लंबित आवेदनों की समस्या लंबे समय से है। दो से ढाई साल तक आवेदन अटके रहते हैं पर डिग्री नहीं मिलती है। यह स्थिति तब है जब कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने लंबित डिग्रियों के लिए विशेष अभियान चलाया था।

अपडेट नहीं हो रहा स्टेटस

विश्वविद्यालय में आनलाइन डिग्री स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा है। इससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें जानकारी ही नहीं मिल पा रही है कि डिग्री कहां रूकी हुई है। पिछले दिनों नामांकन विभाग में 1700 डिग्री पेंडिंग दिख रही थीं, जबकि नामांकन प्रभारी ने जीरो पेंडेंसी को लिखित में दिया था।

chat bot
आपका साथी