Agra Gram Panchayat Chunav Result: पूर्व सांसद ने लगाए आरोप, पुत्रवधू को सांठ− गांठ कर हराया

Agra Gram Panchayat Chunav Result फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल समर्थकों सहित कलक्ट्रेट में देररात तक जता रहे विरोध। भाजपा समर्थित प्रत्याशी और पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु सीमा चौधरी वार्ड नंबर 20 से प्रत्याशी थीं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:20 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:20 AM (IST)
Agra Gram Panchayat Chunav Result: पूर्व सांसद ने लगाए आरोप, पुत्रवधू को सांठ− गांठ कर हराया
पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल समर्थकों सहित कलक्ट्रेट में देररात तक जता रहे विरोध।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा समर्थित प्रत्याशी और पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु सीमा चौधरी वार्ड नंबर 20 से प्रत्याशी थीं। दो दिन चली मतगणना में उन्हें कड़े संघर्ष के बाद 157 वोट से जीता हुआ घोषित किया गया था। वहीं जिलास्तर पर डाटा आने के बाद बुधवार देरशाम प्रमाण पत्र बसपा समर्थित प्रत्याशी भोला चौधरी को दे दिया गया। पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में देररात तक विरोध जता रहे थे। 

जिला पंचायत सदस्य सीमा चौधरी का प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला चला था। अंतिम तीन चक्र की मतगणना से पहले वे पिछड़ी हुई थीं, अंतिम चरण में अधिकारियों द्वारा एजेंट, मीडिया को उनकी जीत की जानकारी दी गई थी। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंतिम चरण की मतगणना के बाद 157 वोटों से सीमा चौधरी को विजेता घोषित किया था। माइक से घोषणा भी की गई थी। इसके बाद सांठ-गांठ कर दूसरे प्रत्याशी को प्रमाण पत्र थमा दिया गया। सांठ-गांठ में एडीएम प्रोटोकाल पुष्पराज और पार्टी के ही कुछ स्थानीय दिग्गज सम्मिलित हैं। प्रशासन द्वारा की गई गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई है। मुख्यमंत्री किसी बैठक में व्यस्त थे, उनसे संपर्क होेते ही पूरा घटना क्रम बताया जाएगा।

chat bot
आपका साथी