Cyber Crime: साइबर शातिरों ने मेकअप आर्टिस्ट के खाते से पार किए एक लाख

Cyber Crime फौजी बनकर बहन का मेकअप कराने के लिए किया था फोन। गूगल पे पर पेमेंट के बहाने भेजा था लिंक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 09:55 AM (IST)
Cyber Crime: साइबर शातिरों ने मेकअप आर्टिस्ट के खाते से पार किए एक लाख
Cyber Crime: साइबर शातिरों ने मेकअप आर्टिस्ट के खाते से पार किए एक लाख

आगरा, जागरण संवाददाता। साइबर शातिरों ने जयपुर हाउस निवासी मेकअप आर्टिस्ट सुगंधा कात्याल को निशाना बना लिया। फौजी बनकर शातिर ने कॉल किया। बहन की शादी में मेकअप करने के लिए बात की। गूगल पे पर एडवांस भेजने के नाम पर लिंक भेजा। क्लिक करते ही सुगंधा के खाते से 20-20 हजार रुपये पांच बार में उनके खाते से निकाल लिए।

सुगंधा ने बताया कि उनके पास सोमवार रात करीब आठ बजे फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह फौजी है। उसकी बहन की शादी आगरा में तय हुई है। उन्होंने एक सितारा होटल बुक किया है। दुल्हन के मेकअप के लिए वह वेङ्क्षडग पोर्टल पर नंबर सर्च कर रहा था। वहां से मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद व्हाट्स एप पर शादी के प्रोग्राम की डिटेल भेजी। लगभग यह फाइनल कर दिया कि मेकअप उनसे कराना है। रात दस बजे दोबारा फोन किया। कहा कि बहन की शादी का खर्चा उसे सरकार से मिलेगा। इसलिए उनका एडवांस भुगतान वह अपने अधिकारी से कराएगा। सभी फौजियों को यह सुविधा मिलती है। अधिकारी बताकर उसने एक दूसरे व्यक्ति से बात कराई। उसने कहा कि वह उन्हें गूगल पे पर पैसा ट्रांसफर कर रहा है। यह पैसा 24 घंटे में उनके खाते में आ जाएगा। इसलिए परेशान न हों। सुबह बैलेंस चेक करें। शातिर ने बातों में फंसाकर उन्हें पैसा पे करने के बजाए रिक्वेस्ट भेजी। उन्होंने उस पर यस कर दिया। बीस-बीस हजार की पांच रिक्वेस्ट आई थीं। वह सभी पर यस कर गईं। लगा कि कोई तकनीकी कारणों से ऐसा हो रहा होगा। बाद में अपना बैलेंस चेक किया तो एक लाख रुपये खाते से कट चुके थे। सुगंधा ने बैंक के नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत की, लेकिन भुगतान नहीं रुक सका। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी