स्कूलों में हुए सांस्कृतिक आयोजन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को होने के कारण तमाम स्कूलों में एक दिन पहले हुए कार्यक्रम बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद गतिविधियों का भी हुआ संचालन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 08:37 PM (IST)
स्कूलों में हुए सांस्कृतिक आयोजन
स्कूलों में हुए सांस्कृतिक आयोजन

आगरा, जागरण संवाददाता। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह रविवार को (आज) है। रविवार का अवकाश होने के कारण तमाम स्कूलों में शनिवार को ही बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित कर लिया गया। इन स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इनमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर चाचा नेहरू को याद किया।

दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। शुरुआत विद्यालय निदेशक डा. सुशील गुप्ता व श्याम बंसल और प्रधानाचार्य याचना चावला ने पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न खेल, सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी, लघु नाटिका, सामूहिक नृत्य, गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं। संचालन शैक्षिक समन्वयक सुनीत कौर ने किया।

आल सेंट्स स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ आदि अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुरुआत निदेशक त्रिलोक सिंह राना, प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय और उपप्रधानाचार्य आनंद सिंह ने की। कोरोना काल में आनलाइन शिक्षा का विद्यार्थी जीवन पर प्रभाव और उसमें आए बदलाव पर नाटिका का मंचन किया गया।

कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों को इस दिवस के बारे में बताया गया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रूबीना खानम ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के बारे में समझाया। माता-पिता व गुरुजन का सम्मान करने की सीख दी।

बाग फरजाना स्थित जीडी गोयनका टोडलर्स हाउस में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम जैसे नृत्य, गायन, नाटक मंचन, खेल-कूद आदि में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शो एंड टेल कार्यक्रम में विभिन्न वस्तुओं, जीवों आदि के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। बनी रेस में खरगोश की तरह बच्चों ने दौड़ लगाई। इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया। निदेशक शिवांगी जैन, हेड मिस्ट्रेस प्रियंका बहल आदि मौजूद रहे।

शिवालिक कैंब्रिज कालेज में खेलोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने खेलकूद के साथ प्रश्नोत्तरी, गीत, कविता, भाषण आदि के माध्यम स पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल उप निदेशक सुनील कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष शिवांग यादव, प्रबंध निदेशक गौरांग यादव, प्रधानाचार्य आशा कपूर आदि मौजूद रहे।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। विद्यार्थियों को शैक्षिक फिल्म दिखाई गई। नृत्य, संगीत, कविता पाठ आदि रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निदेशक स्पर्श बंसल ने विद्यार्थियों को खुल कर बचपन जीने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रंजीता रानी ने विद्यार्थियों को मुश्किल में भी खुश रहने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक अंकुर काबरा ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार बनने की अपील की।

फतेहाबाद स्थित राजकीय हाईस्कूल नंदापुरा में संदेशपरक विभिन्न रेस जैसे थ्री लेग रेस, फ्राग रेस, ब्लाइंड लेम पेयर रेस, बैक रेस आदि का आयोजन किया गया। मनोरंजक जलेबी, मूंगफली एक्टिविटी का प्रदर्शन धीरज और विवेक ने किया। विद्यार्थियों ने बांटकर खाना खाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने टाफी, फ्रूटचाट, जलेबी, भेलपूरी, बिस्कुट, मूंगफली आदि का आनंद लिया। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक डा. राखी गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए।

chat bot
आपका साथी