आगरा में वैक्‍सीनेशन केंद्रों पर उमड़ी भीड़, आज एक लाख वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य

आगरा शहर और देहात में बनाए गए हैं 420 केंद्र। आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर जाना है साथ। बिना पूर्व पंजीकरण के केंद्रों पर लगाई जा रही हैं पहली और दूसरी डोज। ग्रामीण इलाकों में 18 साल से अधिक आयु के लोग ले रहे हैं दिलचस्‍पी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:12 PM (IST)
आगरा में वैक्‍सीनेशन केंद्रों पर उमड़ी भीड़, आज एक लाख वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य
आगरा में स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर कोरोना वैक्‍सीन लगवाती युवती।

आगरा, जागरण संवाददाता। अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर चले जाएं, वैक्सीन लग जाएगी। सोमवार को शहर और देहात के 420 केंद्रों पर बिना पूर्व पंजीकरण के वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ रही है, इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एसके वर्मन ने बताया कि देहात के 318 और शहर के 112 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। एक लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, वैक्सीन लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं। वैक्सीन केंद्र पर अपना आधार कार्ड और मोबाइल जरूर लेकर जाएं। केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा, इसके बाद वैक्सीन लगा दी जाएगी।

22 लाख से अधिक लगी डोज

16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण में डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 60 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में 18 से अधिक उम्र के 32 लाख लोग हैं, इन्हें वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जानी है। अभी तक 2233548 डोज लग चुकी हैं। जबकि 1790749 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है और 442799 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है।

chat bot
आपका साथी