Corona Vaccination: आगरा में वैक्‍सीनेशन केंद्रों पर भीड़, 70 हजार वैक्सीन लगाने का है लक्ष्य

शहर और देहात के 309 केंद्रों पर लगाई जा रही है वैक्सीन। हर ब्लाक में तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। बिना पूर्व पंजीकरण के भी लग रही है वैक्सीन। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया जा रहा है प्रेरित।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:54 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 02:54 PM (IST)
Corona Vaccination: आगरा में वैक्‍सीनेशन केंद्रों पर भीड़, 70 हजार वैक्सीन लगाने का है लक्ष्य
सोमवार को 70 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार सुबह से ही शहर और देहात के केंद्रों पर लाइन लगी हुई है। 70 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, शहर और देहात के 309 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एसके वर्मन ने बताया कि शहर और देहात में 309 केंद्रों पर वैक्सीन लग रही है। इन केंद्रों पर 70 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बिना पूर्व पंजीकरण के भी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। हर ब्लाक में तीन हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आशा, एएनएम के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।

20 लाख से अधिक लग चुकी हैं डोज

जिले में 18 से अधिक उम्र के करीब 32 लाख लोग हैं। इन सभी को वैक्सीन की दो डोज लगाई जानी हैं। 16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है। अब 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लग रही है। अभी तक 2051876 डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 1656488 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है। जबकि 395388 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी