धान व बाजरा को सुखाते हुए बीता दिन

फतेहपुर सीकरी के किसान बोले फसलों को काफी नुकसान मुआवजा दे प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:20 AM (IST)
धान व बाजरा को सुखाते हुए बीता दिन
धान व बाजरा को सुखाते हुए बीता दिन

जागरण टीम, आगरा। दो दिन लगातार हुई बरसात से फसलों को हुए नुकसान के बाद मंगलवार को भी किसानों का दिन खेत पर ही बीता। सुबह से देर शाम तक वे धान व बाजरा को सुखाते रहे। टीकरी, सरसा, अरेरा, दूरा, मदनपुर, मंडीगुडृ और नूरपुर के किसानों ने बताया कि लगातार हुई बारिश से उनका काफी नुकसान हुआ है। पकी हुई धान और बाजरा की फसल खेत में ही पसर गई है। कई किसानों ने कुछ दिन पूर्व ही सरसों की बोवाई की थी। बीज अंकुरित होने से पहले ही खत्म हो चुका है। ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि गुड्डू चाहर ने राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों से नुकसान का आकलन करने की बात कही है। बंटी सिसौदिया, चौधरी हरप्रसाद, ताराचंद राजपूत, तोरण सिह फौजी ने मुआवजे की मांग की है। फसलों के नुकसान पर किसानों को मिले मुआवजा

जागरण टीम, आगरा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उप निदेशक और जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बृज प्रांत के अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि चाहरवाटी के गांव जैंगारा, बसैरी चाहर, रोझौली, बैमन, लोरिया, नगला हीरामन, टीकरी, इकराम नगर, नरौल समेत कई क्षेत्रों में लगातार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। किसान आलू और सरसों की बोवाई में जुटे थे। कुदरत ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। उन्होंने डीएपी व खाद की किल्लत का भी जिक्र किया। कहा कि किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, बबलू चाहर, चंदन सिंह, मदन सिंह, सौनू प्रधान, भरत सिंह, रानी चाहर मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद की नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं बताई और नगर पंचायत के लिए पैकेज की मांग की। अपने पति राजकुमार चक के साथ सोमवार को लखनऊ गई नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक का लड़ामदा में किया स्वगात

जागरण टीम, आगरा। बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह का मंगलवार को स्वागत किया गया। लड़ामदा स्थित ड्रीम सिटी कालोनी में लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाई, और साफा बांधा। इस मौके पर रतेंद्र सिंह चौहान, सीपीएस चौहान, जितेंद्र सिसौदिया, लोकेश, बादल, आदित्य भदौरिया, प्रदीप चौहान मौजूद रहे। कैप्शन फोटो संख्या 182:- कृषि विभाग के डीडी और जिला कृषि अधिकारी से मिलते भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता। जागरण

chat bot
आपका साथी