Online Fraud: आगरा में पीएसी कर्मी के खाते पर शातिरों ने लिया लोन, बैंक से किस्त काटे जाने पर हुई जानकारी
Online Fraud मूलरूप से नोएडा के दादरी निवासी राहुल कुमार पीएसी की 15वीं बटालियन आगरा में तैनात है। राहुल ने शनिवार को एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है। राहुल ने कुछ दिन अपने बैंक खाता चेक किया तो खाते से 21 हजार रुपए का लोन लिए जाने की जानकारी हुई।
आगरा, जागरण संवाददाता। साइबर शातिर ठगी को नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में एक पीएसीकर्मी शातिरों का शिकार बन गया। उसके कागजात से शातिरों ने लोन ले लिया। खाते से लोन की किस्त काटे जाने पर उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है।
मूलरूप से नोएडा के दादरी निवासी राहुल कुमार पीएसी की 15वीं बटालियन आगरा में तैनात है। राहुल ने शनिवार को एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, उन्होंने कुछ दिन अपने बैंक खाता चेक किया तो उनके खाते से करीब 21 हजार रुपए का लोन लिए जाने की जानकारी हुई। इसकी क़िस्त भी उनके खाते से कट रही है ।जबकि उन्होंने किसी भी प्रकार के लोन के आवेदन ही नहीं किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले एक आनलाइन शापिंग कंपनी की साइट पर अपने आधार कार्ड व अन्य डाक्यूमेंट अपलोड किए थे। उन्हें आशंका है कि यहीं से शातिरों ने डाक्यूमेंट के आधार पर लोन ले लिया है । उनके खाते से दो किस्त काटी जा चुकी है।
कालिंदी विहार निवासी तुषार अग्रवाल भी कुछ इसी तरह शिकार बन गए। वे फैक्ट्री में काम करते हैं। दो दिन पहले उनके घर धानी नाम की कंपनी के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने तुषार पर 25 हजार रुपये बकाया बताते हुए चुकाने को कहा। कर्मचारियों ने बताया कि तुषार के क्रेडिट कार्ड से किसी अन्य व्यक्ति को ये रकम ट्रांसफर की गई गई है। तुषार के पास न तो क्रेडिट कार्ड और न ही वह इस्तेमाल करना जानते हैं। यह जानकारी मिलने के बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।