Hand Grenade: चंबल के बीहड़ में चरवाहे को मिला हैंड ग्रेनेड, आगरा से पहुंचा बम निरोधक दस्‍ता

पिनाहट के सजेती गांव के पास बीहड़ में हैंड ग्रेनेड मिलने से मची खलबली। पुलिस ने सभी को वहां से दूर हटा दिया है। आसपास के एक किमी के क्षेत्र को पुलिस ने येलो टेप से सील कर दिया। बीडीएस टीम अभी तक बम को नष्‍ट नहीं कर पाई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 02:25 PM (IST)
Hand Grenade: चंबल के बीहड़ में चरवाहे को मिला हैंड ग्रेनेड, आगरा से पहुंचा बम निरोधक दस्‍ता
चंबल के बीहड़ में सोमवार सुबह चरवाहे को मिला हैंड ग्रेनेड।

आगरा, जागरण संवाददाता। चंबल के बीहड़ में सोमवार सुबह एक चरवाहे किशोर को हैंड ग्रेनेड दिख गया। जानकारी होने पर खलबली मच गई। पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम अभी जांच कर रही है। बम में पिन लगी हुई है।

जैतपुर के गांव सजेती निवासी 14 वर्षीय अतुल पशु चराने के लिए गांव के पास चंबल के बीहड़ में गया था। सोमवार सुबह नौ बजे उसने बीहड़ में झाड़ियों के बीच एक हैंड ग्रेनेड पड़ा देखा। बम समझकर उसने घर जाकर स्वजन को जानकारी दी। पुलिस को सूचना दे दी गई। जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बीडीएस टीम को बुला लिया गया। ग्रेनेड मिलने से बीहड़ के आसपास के गांवों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग बीहड़ में पहुंच गए।

पुलिस ने सभी को वहां से दूर हटा दिया। इसके बाद आसपास के एक किमी के क्षेत्र को पुलिस ने येलो टेप से सील कर दिया। बीडीएस टीम ने जांच की तो वह हैंड ग्रेनेड निकला। काफी देर तक जांच पड़ताल के बाद दोपहर डेढ़ बजे से टीम ने हैंड ग्रेनेड को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान बीहड़ से ग्रामीणों को निकाल दिया गया। बीहड़ में हैंड ग्रेनेड कहां से आया ? इसकी अभी तक किसी को जानकारी नहीं है? यह कितना पुराना है? यह भी जानकारी नहीं हो सकी है। दोपहर दो बजे तक बीडीएस टीम ग्रेनेड को नष्ट करने का प्रयास कर रही थी। मगर, अभी तक ग्रेनेड नष्ट नहीं हुआ है। एसओ जैतपुर का कहना है कि अभी पहली प्राथमिकता ग्रेनेड को वहां से हटाकर नष्ट कराने की है। इसके नष्ट होने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जाएगी। तभी यह पता चल सकेगा कि ग्रेनेड बीहड़ में कहां से आया। 

chat bot
आपका साथी