अागरा में गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा़, भूसे की तरह भरकर ले जा रहे थे गोवंश तस्कर

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने की घेराबंदी। कंटेनर में भरे थे दो दर्जन से ज्यादा गोवंश। इससे पहले अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सैंया की ओर से आते गोवंश से भरे ट्रक को अछनेरा में घेराबंदी करके पकड़ लिया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:04 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:04 PM (IST)
अागरा में गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा़, भूसे की तरह भरकर ले जा रहे थे गोवंश तस्कर
कंटेनर में इस तरह गायों को भरकर ले जाया जा रहा था।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गोवंश की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की देर रात आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में बजरंग दल पदाधिकारियों ने गोवंश से भरा कंटेनर घेराबंदी करके पकड़ लिया। इसमें दाे दर्जन से ज्यादा गोवंश को भूसे की तरह भरकर ले जाया जा रहा था। इससे पहले अछनेरा में भी अखिल भारत हिंहू महासभा ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा था।

बजरंग दल के पदाधिकारियों को गुरुवार की देर रात गोवंश की तस्करी की जानकारी मिली थी। उन्हें कागारौल इलाके से गोवंश से भरा कंटेनर निकलने का पता चला।इस पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कागारौल मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर ली। पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी। कंटेनर को आता देख बजरंग दल के पदाधिकारियों अनुपम पंडित, करन गर्ग, आकाश सोनी, शिवम दुबे अादि ने उसे रोक लिया। उसे खोलकर चेक करने पर दो दर्जन से ज्यादा गोवंश मिले। इनमें कई की हालत काफी खराब थी। इससे पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। उन्हाेने अधिकारियों से गोकशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इससे पहले अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सैंया की ओर से आते गोवंश से भरे ट्रक को अछनेरा में घेराबंदी करके पकड़ लिया।महासभा के पदाधिकारियों को गोवंश की तस्करी की जानकारी मिली थी। इस पर सैंया से अछनेरा वाले रास्ते पर उन्होने घेराबदी कर ली थी। हालांकि ट्रक के चालक और क्लीनर हाथ नहीं आए। गाेवंश से भरा ट्रक पकड़़ने वालों में अखिल भारत महासभा के संजय जाट, रौनक ठाकुर, अंकित चौहान, प्रताप सिंह भदौरिया आदि थे।

गाय को जहर देने का आरोप

जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया में दो दिन से बीमार गाय की बुधवार की देर रात मौत हो गई थी। जानकारी होने पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होने गाय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया।वहीं पुलिस का कहना है कि गाय दो दिन से बीमार थी।कुछ लोग उसका इलाज करा रहे थे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी