Violation of CoronaVirus Protocol: आगरा में रोडवेज बसों में कोविड नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

Violation of CoronaVirus Protocol बसों में निर्धारित संख्या से अधिक सवार हो रहे यात्री। यात्री बसों के लिए भटकते रहे। डिपो से दोपहर 12 बजे तक आठ बस निकलीं। फर्रुखाबाद जाने वाली बस में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो सका।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 04:32 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 04:32 PM (IST)
Violation of CoronaVirus Protocol: आगरा में रोडवेज बसों में कोविड नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
बसों में निर्धारित संख्या से अधिक सवार हो रहे यात्री।

आगरा, जागरण संवाददाता। तीन दिवसीय लाकडाउन में रोडवेज बसों का संचालन होना है। इस दौरान उपलब्ध सीट संख्या से आधे यात्री बसों में सवार कराने के निर्देश है, लेकिन अनदेखी हो रही है। शनिवार को सीमित संख्या में बसें डिपो से निकली, जिसमें विभिन्न जिलों के यात्री सवार हुए। इस दौरान कई बसों में कोविड नियमों का पालन नहीं हो सका। ऐसा ही हाल रविवार सुबह से भी रहा। यात्री बसों के लिए भटकते रहे। डिपो से दोपहर 12 बजे तक आठ बस निकलीं। फर्रुखाबाद जाने वाली बस में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो सका।

आइएसबीटी परिसर में शनिवार सुबह से ही यात्री पहुंचे, जबकि दोपहर में अधिक यात्री संख्या हो गई। इस दौरान सर्वाधिक यात्री पूर्वांचल जाने वाले थे, जबकि मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या भी थी। दोपहर 12 बजे कानपुर जाने के लिए खड़े विनायक ने बताया कि होडल से लोडिंग वाहन में बैठकर आए हैं, घर जा रहे हैं। फैक्ट्री संचालक ने स्थिति सामान्य होने पर वापस बुलाने को कहा है। घर पर आठ वर्षीय बेटे को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। उसका भी उपचार कराना है। यात्री प्रकाश ने बताया कि शादी समारोह में शुक्रवार को सम्मिलित होने आगरा आए थे, एटा घर वापस जा रहे हैं। इसी बीच एक बस ने लखनऊ जाने के लिए आवाज लगाई और यात्रियों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ी। शारीरिक दूरी के नियम तार-तार हुए तो कुछ ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। आइएसबीटी प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि विभिन्न रूट पर दिनभर बसें भेजी गई। इस दौरान कोविड नियमों का भी पालन कराया गया। 

chat bot
आपका साथी