नगर निगम के सदन में उठेगा काजीपाड़ा नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला

50 लाख रुपये से बन रही है नाले की 90 मीटर की दीवार अधिशासी अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन वीएन कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 20 मीटर नाला फिर से बनाने की मांग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 08:45 PM (IST)
नगर निगम के सदन में उठेगा काजीपाड़ा नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला
नगर निगम के सदन में उठेगा काजीपाड़ा नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला

आगरा, जागरण संवाददाता। बिजलीघर चौराहे के समीप स्थित काजीपाड़ा नाले की दीवार की मरम्मत में भ्रष्टाचार हो रहा है। यह मुद्दा जल्द ही नगर निगम के सदन में उठाया जाएगा। बुधवार को वार्ड नंबर एक की पार्षद ज्ञानवती देवी, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने अधिशासी अभियंता अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। 50 लाख रुपये से 90 मीटर नाला की दीवार बन रही है। अभी तक 20 मीटर नाला की दीवार बन चुकी है। मनीष कुमार ने बताया कि दीवार को तोड़कर फिर से बनाने की मांग की गई है। वीएन कंस्ट्रक्शन द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी की जा रही है। पार्षद ज्ञानवती ने बताया कि नाला में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसी के चलते दीवार दरारें आ गई हैं। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि जिन जगहों पर नाले में दरारें आई हैं, उनकी मरम्मत के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही नाले की दीवार का निरीक्षण किया जाएगा। जगदंबा रोड से नगर निगम की टीम ने उठाया कूड़ा जागरण संवाददाता, आगरा : गजीवन नगर स्थित जगदंबा रोड पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। जेसीबी से कूड़े का उठान किया गया। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने रोड पर कूड़ा फेंका था। दैनिक जागरण ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। क्षेत्रीय निवासी बजरंग यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मनमानी के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा, लेकिन जागरण के प्रयास से कूड़े का उठान हो सका। बीएस गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत नगरायुक्त निखिल टीकाराम से की गई है। नगरायुक्त ने बताया कि रोड पर कूड़ा फेंकने की रिपोर्ट सेनेटरी इंस्पेक्टर से मांगी गई है।

chat bot
आपका साथी