CoronaVirus in Agra: सावधान, बढ़ रहा कोरोना का कहर, एक महीने में 2532 लोग घर में बंद
CoronaVirus in Agra एक महीने में 2532 लोगों को करना पड़ा है होम क्वारंटाइन। 599 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करना पड़ा।
आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अनलॉक प्रक्रिया में लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि कोरोना का संक्रमण या इसके लक्षण पाए जाने पर एक महीने में 2532 लोगों को होम क्वारंटाइन करना पड़ा है। इतना ही नहीं, इस समयावधि में 599 लोगों को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
11 जुलाई तक 12295 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था, जबकि 2055 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करना पड़ा। 11 अगस्त तक होम क्वारंटाइन किए गए लोगों का ग्राफ बढ़कर 14827 पर पहुंच गया और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों की संख्या 2654 हो गई।
जिले में 11 जुलाई को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1388 थी, जोकि 11 अगस्त को बढ़कर 2177 पर पहुंच गई। इस एक महीने में 789 संक्रमित बढ़ गए। इसके बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे।
फैक्ट
2864 लोगों को अब तक मेडिकल क्वारंटाइन किया गया
2654 लोगों को अब तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया
14827 लोगों को अब तक होम क्वारंटाइन किया जा चुका है
ये बरती जा रहीं लापरवाही
. बेवजह घर से बाहर घूमने निकल रहे लोग
. भीड़भाड़ वाले स्थानों से नहीं बना रहे दूरी
. मास्क का प्रयोग बहुत से लोग नहीं कर रहे
. शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा
. बाजारों में दुकानों पर लग रहा जमघट
. दुकानों पर ग्राहकों के लिए नहीं है सैनिटाइजर
. ऑटो और बसों में भी सटकर बैठ रहे यात्री
जुलाई से अगस्त तक यूं बढ़ा ग्राफ
11 जुलाई तक 12295 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था, जबकि 2055 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करना पड़ा। 11 अगस्त तक होम क्वारंटाइन किए गए लोगों का ग्राफ बढ़कर 14827 पर पहुंच गया और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों की संख्या 2654 हो गई।
जिले में 11 जुलाई को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1388 थी, जोकि 11 अगस्त को बढ़कर 2177 पर पहुंच गई।