House Hold Survey: कोरोना न होता तो अब तक हो गया था होता हाउस होल्ड सर्वे

House Hold Survey जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले की जनसंख्या 4418797 है। जनगणना के लिए दिसंबर 2019 में ही चार मास्टर तैयार कर दिए गए थे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 03:03 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 03:03 PM (IST)
House Hold Survey: कोरोना न होता तो अब तक हो गया था होता हाउस होल्ड सर्वे
House Hold Survey: कोरोना न होता तो अब तक हो गया था होता हाउस होल्ड सर्वे

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना ने जनगणना 2021 की कवासद पर ब्रेक लगा दिए हैं। यदि कोरोना काल न होता तो अब तक हाउस होल्ड सर्वे का काम पूरा हो गया होता था। इतना ही नहीं, इन दिनों जनगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा होता।

कार्यक्रम के मुताबित 16 मई से 30 जून तक हाउस होल्ड सर्वे होना था। इसके लिए कोरोना काल शुरू होने से पहले यानी मार्च में 148 यूनिटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। ये यूनिटें हाउस होल्ड सर्वे के लिए नगर निगम, नगर पंचायत, तहसील, ब्लॉक स्तर पर कार्मिकों को प्रशिक्षण देती। ये काम शुरू हो पाता, उससे पहले ही कोरोना की वजह से फील्ड यूनिटों का प्रशिक्षण बंद कर दिया गया। इसके चलते हाउस होल्ड सर्वे की पूरी कवायद ही बंद हो गई। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत एक जून से सरकारी कार्यालय भले ही खुल गए लेकिन जनगणना के संबंध में कोई कार्य नहीं हो रहा। अगर, हो रहा होता तो हाउस होल्ड सर्वे के बाद जनगणना 2021 के लिए 5700 कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया होता। लेकिन अब तक एेसा नहीं हुआ। बता दें कि जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में जिले की जनसंख्या 44,18,797 है। जनगणना के लिए दिसंबर 2019 में ही चार मास्टर तैयार कर दिए गए थे।

फैक्ट

44,18,797 कुल जनसंख्या है 

23,64,953 पुरुष हैं आगरा में

20,53,844 महिला हैं आगरा में

ये था कार्यक्रम

16 मई से 30 जून 2020 तक होना था हाउस होल्ड सर्वे

1 फरवरी से 28 फरवरी 2021 में होनी थी जनगणना

1 मार्च से 10 मार्च 2021 तक होना था बेघरों का सर्वे

जनगणना में ये भी जुटानी थी जानकारी

. घर में कितने सदस्य हैं।

. घर में बिजली, पानी का कनेक्शन है या नहीं।

. घर में कितनी साइकिल, दोपहिया वाहन, कार या अन्य कोई वाहन है या नहीं।

. घर के सदस्य इंटरनेट प्रयोग करते हैं या नहीं।

. घर में टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन है या नहीं। 

chat bot
आपका साथी