Tajmahal: ताजमहल के अंदर न फैले कोरोना वायरस, कराया जा रहा है ये इंतजाम

कोरोना वायरस संक्रमण काल में प्रतिदिन स्मारक को किया जा रहा है सैनिटाइज। शुक्रवार को साप्‍ताहिक बंदी होने के चलते पूरे परिसर में कराया गया कैमिकल से स्‍प्रे। खुलने के दौरान भी हर दिन शाम को ताजमहल बंद होने के बाद पूरे स्मारक को सैनिटाइज किया जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:21 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:21 PM (IST)
Tajmahal: ताजमहल के अंदर न फैले कोरोना वायरस, कराया जा रहा है ये इंतजाम
ताजमहल परिसर को हर दिन शाम को सेनेटाइज किया जा रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दोपहर में पूरे ताजमहल को सैनिटाइज किया गया। प्रतिदिन शाम को स्मारक बंद होने के बाद सैनिटाइजेशन किया जाता है।

कोरोना काल में 188 दिनों की रिकार्ड बंदी के बाद पिछले वर्ष 21 सितंबर को ताजमहल खुला था। एएसआइ द्वारा दिन में कई बार रेलिंग, बेंच आदि को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई थी। शाम को ताजमहल बंद होने के बाद पूरे स्मारक को सैनिटाइज किया जा रहा है। अब कोरोना के केस बढ़ने के बाद एएसआइ ने अधिक सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद दोपहर में ताजमहल को सैनिटाइज किया गया। मुख्य मकबरे से लेकर प्रवेश द्वार और टिकट विंडाे तक सैनिटाइजेशन हुआ।

बिना मास्क के नहीं मिला नमाज को प्रवेश

शुक्रवार को बिना मास्क लगाए नमाज के लिए ताजमहल पहुंचे लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। पिछले शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोगों को लौटाया गया था। 

chat bot
आपका साथी