आगरा में आज लगाई जानी है एक लाख लोगों को कोरोना वैक्‍सीन, केंद्रों पर भीड़

आगरा में अब तक 58 फीसद लोगों को लगी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज। 18 से अधिक उम्र के करीब 32 लाख लोगों को लगाई जानी है वैक्सीन। आज 1.68 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य बिना पूर्व पंजीकरण के लगवा सकते हैं वैक्सीन।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:20 PM (IST)
आगरा में आज लगाई जानी है एक लाख लोगों को कोरोना वैक्‍सीन, केंद्रों पर भीड़
आगरा में आज डेढ़ लाख से ज्‍यादा लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को वैक्‍सीन लगाई जानी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज नहीं लगी है तो अपने घर के पास के केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। सोमवार को शहर और देहात के 500 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। 1.68 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी 58 फीसद लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।

जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 32 लाख है। यहां 16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले स्वास्थ्यकर्मी, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर और 60 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और देहात के 500 केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। 1.68 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपना आधार कार्ड और मोबाइल लेकर केंद्र पर पहुंच जाएं, वैक्सीन लगा दी जाएगी। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

58 फीसद को पहली और 15 फीसद को दूसरी डोज लगी

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एसके वर्मन ने बताया कि वैक्सीन की 2351060 डोज लग चुकी हैं। इसमें से 1858617 लोगों (58 फीसद) ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। वहीं, कोवाक्सीन की पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है। जबकि, कोविशील्ड लगवाने के 84 दिन बाद दूसरी डोज लग रही है। इसके चलते अभी तक 492443 (15 फीसद) लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लग सकी हैं।

chat bot
आपका साथी