भाजपाइयों ने कोरोना योद्धाओं, किसानों, जवानों का किया सम्मान

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुए आयोजन सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM (IST)
भाजपाइयों ने कोरोना योद्धाओं, किसानों, जवानों का किया सम्मान
भाजपाइयों ने कोरोना योद्धाओं, किसानों, जवानों का किया सम्मान

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा सेवा, समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। सात अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के पहले दिन रक्तदान शिविर, कोरोना योद्धाओं, सेना के जवान एवं किसानों का सम्मान, पौधरोपण आदि कार्यक्रम किया गया।

भाजपा जिला इकाई एवं किसान मोर्चा द्वारा रोहता स्थित बैंकट हाल में 71 किसानों और 71 जवानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन के बीच अपनी पहचान बना रहा है। ब्रजक्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर 71 कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने इस अवसर पर पार्टी की रीति-नीति समझाई तो लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत को महत्व पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कड़े और बड़े निर्णय से देश को सशक्त बनाने का काम किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है तो लोगों तो निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष यशपाल राणा, यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, विवेक, मुकेश, मनोज गर्ग, सुनील करमचंदानी आदि मौजूद थे। अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने की चादरपोशी

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी ने दरगाह हजरत अहमद शाह रहमत उल्लाह की मजार पर चादरपोशी की। उन्होंने पीएम के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश की खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर पौधरोपण किया और फल वितरण भी किया गया। इस दौरान इरफान कुरेशी, हा•ाी सूफी शाहिद मिया, कादिर अली, अंसार अली, फरीद खान, मौलाना नायब, वसीम कुरेशी, मोंटू खान, महफूज, खालिद सैफी, सूफी बबलू मियां, मुन्ना कुरेशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी