BJP: आगरा में मोर्चो में जिम्मेदारी के लिए जमकर हो रही दावेदारी, जल्द होने वाली है घोषणा

BJP भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चे की जल्द होनी है घोषणा। भाजपा सप्ताहभर में दोनों मोर्चे के जिला और महानगर इकाई की घोषणा करने की तैयारी में है। इसके साथ ही महिला युवा मोर्चे की क्षेत्रीय टीम की घोषणा भी होनी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 01:02 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 01:02 PM (IST)
BJP: आगरा में मोर्चो में जिम्मेदारी के लिए जमकर हो रही दावेदारी, जल्द होने वाली है घोषणा
भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चे की जल्द होनी है घोषणा।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने आयोग के साथ ही हाल ही में प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को लेकर दावेदारी चल रही हैं। पार्टी के स्थानीय के साथ ही शीर्ष नेतृत्व तक दावेदार चक्कर लगा रहे हैं, तो जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी जमकर सिफारिश करा रहे हैं।

भाजपा सप्ताहभर में दोनों मोर्चे के जिला और महानगर इकाई की घोषणा करने की तैयारी में है। इसके साथ ही महिला, युवा मोर्चे की क्षेत्रीय टीम की घोषणा भी होनी है। पार्टी के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जयपुर हाउस कार्यालय पर बैठ दावेदारी स्वीकार रहे हैं, तो विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा स्तर के पदों की घोषणा की सूची भी बना रहे हैं। महिला मोर्चे के लिए दर्जनभर से अधिक नाम जिला और महानगर इकाई में दावा कर रहे हैं। पुन: स्थान बनाने की तैयारी में नाम लगे हैं, तो नए नाम भी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी के दिग्गजों की सफारिश लगाई जा रही है, तो दिल्ली, लखनऊ स्थित आकाओं तक पहुंच भी बनाई जा रही है। युवा मोर्चे के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े युवा दावेदारी कर रहे हैं, तो मोर्चे के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे भी पूरी ताकत लगा रहे हैं। एक, दो नाम इससे अलग भी प्रबल रूप से आ रहे हैं, जिसकी सिफारिश एक क्षेत्रीय पदाधिकारी कर रहे हैं। युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर मनीष गौतम को पुन: जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वह अपनी टीम के गठन के साथ ही पूरे ब्रजक्षेत्र के मोर्चा अध्यक्षों की दावेदारी ले रहे हैं। मनीष गौतम ने बताया कि सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए मेहनती कार्यकर्ता को स्थान दिया जाएगा। तीन-तीन नाम जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए नेतृत्व को भेजे जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी