हाईवे पर कंटेनेर का डीजल खत्म, दो घंटे तक लगा रहा जाम

खंदारी फ्लाइओवर पर बंद हुआ था कंटेनर नहीं हटाया जा सका हाइड्रा से भी शाम तक सामान्य हुए हालात

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:29 PM (IST)
हाईवे पर कंटेनेर का डीजल खत्म, दो घंटे तक लगा रहा जाम
हाईवे पर कंटेनेर का डीजल खत्म, दो घंटे तक लगा रहा जाम

आगरा, जागरण संवाददाता । हाईवे पर बुधवार को दोपहर में कंटेनर का डीजल खत्म हो गया। खंदारी फ्लाइओवर पर कंटेनर बंद होने के बाद भीषण जाम लग गया। दोनों ओर करीब एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। दो घंटे बाद कंटेनर हटाया जा सका। इसके बाद शाम तक यातायात व्यवस्था सामान्य हो सका।

आइएसबीटी के सामने हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर के चलते वैसे भी जाम लगा रहता है। बुधवार को एक कंटेनर के कारण भीषण जाम लगा। भगवान टाकीज से सिकंदरा की ओर जा रहे कंटेनर का खंदारी फ्लाइओवर से उतरते ही डीजल खत्म हो गया। इसके वह खड़ा हो गया। फ्लाइओवर के निर्माण में लगी हाइड्रा से उसे हटाने की कोशिश की गई। तीन बेल्ट बांधकर हाइड्रा से उसे खींचा गया, बेल्ट टूट गईं, मगर कंटेनर नहीं हटा। क्योंकि कंटेनर लोड था। इसके बाद क्रेन से उसे हटाने की कोशिश की गई। मगर, सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद उसे वहां से हटाया जा सका। तब तक हाईवे पर भीषण जाम लग गया। भगवान टाकीज फ्लाइओवर से नीचे तक वाहनों की लाइन लग गई। कंटेनर हटने के बाद शाम तक यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। नहीं रहते पुलिसकर्मी, हर दिन लगता जाम

आइएसबीटी के सामने फ्लाई ओवर के निर्माण के चलते हर दिन जाम लगता है। सुबह से ही यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती हैं। ऐसे में आफिस और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। लगातार जाम बना रहने के बाद भी यहां पुलिसकर्मी नजर नहीं आते। जाम खुलवाने के लिए लोगों को ही वाहनों से उतरना पड़ता है। कई लोगों ने तो जाम के कारण ट्रांसपोर्ट नगर होकर गुजरना ही बंद कर दिया है। वे खंदारी से अंदर होते हुए निकलते हैं।

chat bot
आपका साथी