नगला जसुआ में 1.08 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

बरहन में धाकरन माता मंदिर से नगला जसुआ तक सड़क का होगा निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:35 AM (IST)
नगला जसुआ में 1.08 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
नगला जसुआ में 1.08 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

जागरण टीम, आगरा। बरहन के अहारन नहर पर पुल और धाकरन माता मंदिर से नगला जसुआ मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए एक करोड़ आठ लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। पुल बनने से कई गांवों के लोगों को चार किलोमीटर लंबा चक्कर नहीं लगाना होगा। उनकी दूरी महज एक किलोमीटर में ही पूरी हो जाएगी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के बेटे श्रेसांस चौहान ने मौका मुआयना किया।

विधायक ने बताया कि धाकरन माता मंदिर से नगला जसुआ मार्ग बेहद जर्जर है। अहारन नहर पर पुल बनना प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। मार्च से दोनों पर कार्य शुरू हो जाएगा। पुल बनने से नगला जसुआ, नगला गोवर्धन, छती गढ़ी, अहारन, नगला बरी, मझाऊआ समेत कई गांवों के लोगों का लाभ होगा। विधायक पुत्र के साथ महानगर मंत्री राजू परमार, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, सुनीत सिसोदिया, श्रीनिवास, सत्यप्रकाश त्यागी, देवेंद्र, रामेश्वर सिह, उदयवीर सिह, विनय चौहान, रवि चौहान, जीतू ठाकुर, योगेश चौहान मौजूद रहे। चंबल नदी पर पक्के पुल का आज होगा उद्घाटन

जागरण टीम, आगरा। चंबल नदी पर मध्यप्रदेश के उसैत घाट से पिनाहट घाट तक पक्के पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। रविवार को (आज) दोपहर 12 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश में इसका उद्घाटन करेंगे। यह पुल तीन वर्ष में बनकर तैयार होगा। इससे पिनाहट से उसैत घाट जाने और आने वाले लोगों को फायदा होगा। वर्तमान में पिनाहट व बाह के करीब 100 गांवों के लोगों का आवागमन पैंटून पुल के द्वारा ही होता है। पैंटून पुल बंद हो जाने पर उन्हें 90 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

chat bot
आपका साथी