ISBT Agra: आगरा में हाईवे पर मुसीबत बना फ्लाइओवर का निर्माण, हर समय रहता है जाम

आइएसबीटी के सामने हो रहा है फ्लाइओवर का निर्माण। हाईवे की मुख्य लेन बंद कर वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जा रहा है ट्रैफिक। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन से पहले शुरू हुआ था निर्माण कार्य। अब तक नहीं हो पाया पूरा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 03:34 PM (IST)
ISBT Agra: आगरा में हाईवे पर मुसीबत बना फ्लाइओवर का निर्माण, हर समय रहता है जाम
आइएसबीटी पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते जाम में फंसे वाहन।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर वाहनों के लिए मुसीबत बन रहा है। यहां उचित वैकल्पिक मार्ग तैयार न होने के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। हर दिन यही हालात रहते हैं। मगर, किसी जिम्मेदार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर आइएसबीटी के सामने एक फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां हाईवे की मुख्य लेन पर कार्य चल रहा है। इसलिए इसे बंद करके दोनों ओर वैकल्पिक रास्ते बनाए गए हैं। खंदारी से सिकंदरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस रोड पर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था। इसलिए इस लेन पर खंदारी फ्लाइओवर तक जाम लगा रहता था। इन दिनों यह लाइन और बढ़ गई है। दिनभर खंदारी फ्लाइओवर पर वाहन जाम में फंसे रहते हैं। उधर, सिकंदरा से खंदारी की ओर की लेन पर हाल ही में वैकल्पिक रास्ता बनाया है। यह रास्ता काफी संकरा है। इस कारण यहां अब काफी दूर तक जाम लगा रहता है। सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहनों को डेढ़ सौ से दो सौ मीटर दूरी तय करने में आधा घंटे तक समय लग रहा है। इस तरह हाईवे की दोनों लेन पर जाम लगा रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी