कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार को भ्रमण करेगी

शनिवार को खंदौली टोल प्लाजा पर किया जाएगा स्वागत प्रदेश में सरकार बनने पर पार्टी की की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:46 PM (IST)
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार को भ्रमण करेगी
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार को भ्रमण करेगी

आगरा, जागरण संवाददाता । कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा यहां शनिवार रात आएगी। खंदौली टोल प्लाजा पर उसका स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को प्रतिज्ञा यात्रा छावनी, दक्षिण, ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए मथुरा प्रस्थान करेगी। यात्रा के माध्यम से उप्र में सरकार बनने पर पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी जनता को दी जाएगी।

गुरुवार को किदवई पार्क स्थित होटल में हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 फीसद टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। उप्र में पार्टी की सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को मोबाइल व ग्रेजुएशन कर चुकी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा शनिवार रात खंदौली टोल प्लाजा पहुंचेगी, जहां उसका स्वागत किया जाएगा। वहां से वाटरव‌र्क्स चौराहा पहुंचेगी। रात को यात्रा का विश्राम बालूगंज स्थित होटल ग्लोब मेरिडयान में होगा। रविवार सुबह राजेश्वर महादेव मंदिर से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत होगी। फूल सैयद चौराहा, पुरानी मंडी, आंबेडकर पार्क बिजलीघर, मंटोला, वाल्मीकि वाटिका सुभाष पार्क, रावली, प्रतापपुरा, अर्जुन नगर, धनौली, मलपुरा, कागारौल होते हुए यात्रा मथुरा जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जहां कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया जाएगा, वहीं प्रदेश में सरकार बनने पर पार्टी की क्या योजनाएं रहेंगी, इसकी जानकारी भी जनता को दी जाएगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, शरद उपाध्याय नंदा, अमित सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, तरुण सागर, आइडी श्रीवास्तव, अनुज शिवहरे, कृष्णा तिवारी, सरोज चौहान आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी