इंटरनेट मीडिया में कांग्रेसी खोलेंगे झूठे प्रचार की कलई

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जाना बूथ प्रबंधन माथुर वैश्य भवन में लगा प्रशिक्षण शिविर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 12:07 AM (IST)
इंटरनेट मीडिया में कांग्रेसी खोलेंगे झूठे प्रचार की कलई
इंटरनेट मीडिया में कांग्रेसी खोलेंगे झूठे प्रचार की कलई

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। आज के समय में इंटरनेट मीडिया की जरूरत को देखते हुए मंगलवार को शहर व जिला कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने बूथ प्रबंधन जाना। इंटरनेट मीडिया में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रामक अंदाज में नजर आएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलता, महंगाई और झूठे प्रचार की कलई खोली जाएगी।

माथुर वैश्य भवन, पचकुइयां में हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू और शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अश्वनी त्यागी, अजय शर्मा, शरद उपाध्याय, हर्ष बिसारिया, विष्णु शर्मा, शत्रुघ्न चौहान ने शहर व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक, वार्ड व न्याय पंचायत अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें बूथ पर टीम के गठन, वार्ड व बूथ पर कार्यकर्ताओं को तैयार करने, इंटरनेट मीडिया पर टास्क को पूरा करने, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के संचालन की भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व शहर के पदाधिकारियों का बूथ पर सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य बताया गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदाधिकारियों को अपने बूथ पर लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसे वो स्वयं चेक करेंगी।

इस दौरान प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी विनेश सनवाल, डा. मधुरिमा शर्मा, विनोद बंसल, शिल्पा दीक्षित, अरविद दौनेरिया, नंदलाल भारती, अजहर वारसी, अशोक शर्मा, इब्राहिम जैदी, आइडी श्रीवास्तव, मुन्ना मिश्रा, डा. राशिद कुरैशी, संजीव नागर, जितेंद्र शर्मा, राजकिशोर श्रीवास्तव, अलीमुद्दीन, अनुज शिवहरे, अनिल बिधौलिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी