Congress: प्रियंका के नेतृत्व में चुनावी रण में उतरेगी कांग्रेस

सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी उप्र में गठबंधन नहीं करेगी। जनता के बीच जाकर घोषणा-पत्र को जान रहे हैं समस्याएं। आगरा मंडल के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर चुनाव घोषणा पत्र काे लिए सुझाव। किसानाें का समर्थन करती रहेगी पार्टी।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:51 PM (IST)
Congress: प्रियंका के नेतृत्व में चुनावी रण में उतरेगी कांग्रेस
पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को आगरा में संवाद किया।

आगरा, जागरण संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उप्र में विधानसभा के चुनावी रण में उतरेगी। वो पार्टी का चेहरा हैं। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होने की न तो उन्होंने घोषणा की है और न हमें कुछ कहने को अधिकार दिए हैं। हम नेतृत्व को चेहरा मानकर चुनाव लड़ेंगे।

महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में रविवार शाम प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले दम पर दिलेरी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुरुआत से ही कृषि बिलों के विरोध में किसानों का समर्थन किया है। पार्टी का समर्थन उन्हें जारी रहेगा। उप्र में पार्टी के वोट बैंक के खिसकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जा रहे हैं और पार्टी से छिटके हुए लाेगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं। खुर्शीद घोषणा-पत्र संवाद के लिए आगरा आए थे। उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित तोरा गांव में जनता से सुझाव लिए और उनकी समस्याएं जानीं। महाराजा अग्रसेन भवन में उन्होंने आगरा मंडल के विभिन्न वर्गों के लाेगों से संवाद किया और सुझाव लिए।

भाजपा ने रातोंरात काबुल को हाथ से जाने दिया

सलमान खुर्शीद ने उप्र में कांग्रेस के देर से सक्रिय होने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने रातोंरात काबुल को हाथ से निकल जाने दिया। उप्र में कांग्रेस सही समय पर सक्रिय हुई है।

भाजपा किसानों से करा रही मशक्कत

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशों पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर जनता की समस्याओं को चुनाव घोषणा पत्र समिति जान जान रही है। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कोरोना काल में कुप्रबंधन, बिजली आदि समस्याएं लोगों ने बताई हैं। भाजपा किसानों से आवारा पशुओं को भगाने में मशक्कत करा रही है।

chat bot
आपका साथी