कांग्रेस: प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने पास किए चार दावेदार, आगरा के लिए मशक्कत

राष्ट्रीय कमेटी लगाएगी आगरा सुरक्षित सीट के प्रत्याशी पर मुहर लोकसभा प्रभारी ने बाहरी प्रत्याशी को लेकर पूछे सवाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 08:30 AM (IST)
कांग्रेस: प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने पास किए चार दावेदार, आगरा के लिए मशक्कत
कांग्रेस: प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने पास किए चार दावेदार, आगरा के लिए मशक्कत

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस से आगरा सुरक्षित सीट के लिए प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने चार दावेदार पास किए हैं। इनके नाम राष्ट्रीय कमेटी को भेज दिए हैं। राष्ट्रीय कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में बुधवार को आगरा सुरक्षित सीट के लोकसभा प्रभारी राजकुमार इंदौरिया ने दावेदारों से वार्ता की। बाहरी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सवाल जवाब किए।

लोकसभा प्रभारी राजकुमार इंदौरिया ने होटल श्याम में आगरा सुरक्षित सीट के दावेदारों से कई चरणों में वार्ता की। उनसे संगठन के लिए किए गए कार्य और जातिगत समीकरण के बारे में पूछा। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर लोकसभा प्रभारी ने कुछ दावेदारों से वार्ता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि सीट जीतने के लिए बाहरी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने पर समस्या तो नहीं आएगी? इस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देश पर काम करने की बात कही। उन्होंने युवा कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाने पर जोर दिया।

उधर, सूत्रों के मुताबिक, दावेदारों से तीन चरणों में वार्ता हो चुकी है। चार दावेदारों के नाम राष्ट्रीय कमेटी को भेजे गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, उपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह भानु, नदीम नूर, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी सीट पर ब्राह्मण कार्ड

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच दावेदार की तलाश शुरू हो गई है। इस सीट पर बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस ब्राह्मण प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इसके लिए कई स्तर पर जानकारी जुटाई गई है।

chat bot
आपका साथी