Lakhimpur Kheri: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्ती को कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन, आयकर भवन पर धरना

संजय प्लेस स्थित आयकर भवन पर मौन धरना दे रहे हैं कांग्रेसी। लखीमपुर खीरी में हुई घटना में चार किसानों की हुई थी मौत। शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग की।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 02:34 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 02:34 PM (IST)
Lakhimpur Kheri: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्ती को कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन, आयकर भवन पर धरना
आयकर भवन, संजय प्लेस के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

आगरा, जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीरी घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने संजय प्लेस स्थित आयकर भवन पर मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग की। इस प्रकरण में टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लखीमपुर खीरी में पिछले रविवार को हुई घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था। दो दिन से अधिक समय तक उन्हें हिरासत में रखा गया था। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रियंका गांधी वाड्रा को रिहा करने की मांग की थी। इसके बाद प्रियंका को छोडु़ दिया गया था। प्रियंका और राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिले थे। कांग्रेसी घटना के बाद से ही मृत किसानों के स्वजनों को एक करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी, आशीष मिश्र उर्फ मोनू की गिरफ्तारी व उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शनिवार देर रात आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर लिया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार दोपहर कांग्रेसी संजय प्लेस स्थित आयकर भवन पर जुटे। उन्होंने वहां मौन प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर निरंतर प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन में अश्वनी जैन, रमेश पहलवान, संजय शर्मा, शिल्पा दीक्षित, सलीम उस्मानी, अजहर वारसी, सतेंद्र कैम, ताहिर हुसैन, संतोष चौधरी, बासित अली, राजीव गुप्ता, अशोक शर्मा, अदनान कुरैशी, आइडी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी