कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआरा समुदाय को मिलेगा सम्मान

फतेहाबाद के शालूबाई में तिरंगा प्रतिज्ञा महारैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध का बोलबाला योगी सरकार रोकने में नाकाम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:00 AM (IST)
कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआरा समुदाय को मिलेगा सम्मान
कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआरा समुदाय को मिलेगा सम्मान

जागरण टीम, आगरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि उत्तर प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला है। योगी सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने जो वायदे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआरा समुदाय को पूर्ण सम्मान मिलेगा।

फतेहाबाद के गांव शालूबाई में रविवार को आयोजित तिरंगा प्रतिज्ञा महारैली में वह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। 2022 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार के गठन पर नदी की बालू, पोखर आदि पर मछुआरा समुदाय का ही अधिकार होगा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से आमजन को जुड़ने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष होतम सिंह निषाद ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी का हल नहीं तलाश सकी है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिह मीनू, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, ममता राजपूत, राज कुमार निषाद, चंद्र पाल कश्यप, श्याम सुंदर शर्मा, देवेंद्र कश्यप, राजू झा, बलदाऊ कुशवाहा, बाबा चरण दास, जितेंद्र प्रजापति, सुरेश आर्य मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के चुनाव को नामांकन आज से

जागरण टीम, आगरा। एत्मादपुर तहसील परिसर में बार एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोवर्धन सिंह बघेल की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं बैठक हुई। इसमें बार एसोशिएशन के चुनाव पर चर्चा की गई।

बार एसोसिएशन की कमेटी गठन के लिए चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव होगा। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। बुधवार व गुरुवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी व 14 दिसंबर को मतदान व परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जेपी त्यागी, गौरीशंकर कुशवाह, अमर सिंह, कुंदन लाल यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी